संगरूर उपचुनाव में भगवंत मान की बहन को उतार सकती है AAP, भाजपा का ये है प्लान
संगरूर उपचुनाव में भगवंत मान की बहन को उतार सकती है AAP, भाजपा का ये है प्लान
Share:

अमृतसर: पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP), सीएम भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर को इस सीट से टिकट दे सकती है। वहीं मनप्रीत कौर का कहना है कि यदि पार्टी हाईकमान मुझे ये जिम्मेदारी सौंपते हैं, तो मैं इसे अवश्य स्वीकार करूंगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि भाजपा संगरूर से सुनील जाखड़ को टिकट दे सकती है।

बता दें कि भगवंत मान के सांसद पद से त्यागपत्र के बाद संगरूर लोकसभा सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में AAP, भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर को अपना प्रत्याशी बना सकती है। मनप्रीत कौर पहले टीचर थीं। हालांकि, अब वह सियासत में सक्रिय हो गई हैं। वह भगवंत मान से छोटी हैं। वहीं कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके पंजाब के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। सूत्रों के अनुसार, सुनील जाखड़ को भाजपा संगरूर से अपना प्रत्याशी बना सकती है।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख रहे सुनील जाखड़ 14 मई को फेसबुक लाइव आए थे और उन्होंने Good Luck।। GoodBye।।। कहकर कांग्रेस से अपना लगभग 50 साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी तीन पीढ़ी कांग्रेस में रही, लेकिन कांग्रेस जातिगत राजनीति करती है, इसलिए वह इस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। 

'अलगाववादियों का समर्थन कर रहे राहुल गांधी..', हिमंता सरमा का कांग्रेस नेता पर तीखा हमला

बिहार में अगले 72 घंटों में क्या होगा ? CM नितीश का आदेश- कोई भी विधायक 'पटना' से बाहर न जाए

'क़ुरान घर में पढ़ाएं, मदरसों को ख़त्म कर देना चाहिए...', असम CM बोले- मुस्लिमों को अच्छी शिक्षा चाहिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -