क्या मार्च-अप्रैल में पानी को तरसेगी दिल्ली ? राघव चड्ढा बोले- केंद्र सरकार रोकेगी सप्लाई
क्या मार्च-अप्रैल में पानी को तरसेगी दिल्ली ? राघव चड्ढा बोले- केंद्र सरकार रोकेगी सप्लाई
Share:

नई दिल्ली: इस गर्मी में दिल्ली के लोगों को मार्च-अप्रैल के महीने में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के MLA राघव चड्ढा ने दी है। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए बताया है कि केंद्र सरकार मार्च अप्रैल के महीने से दिल्ली में 25 फीसद पानी की सप्लाई को रोकने जा रही है।

राघव चड्ढा ने प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली एक लैंडलॉक्ड प्रदेश है। इसकी अपनी कोई वॉटर बॉडी नहीं है। दिल्ली को पानी की आपूर्ति के लिए चार सोर्से पर आश्रित रहना पड़ता है। यमुना नदी का पानी जो मुख्य रूप से हरियाणा से आता है। दूसरा, गंगा नदी का पानी जो उत्तर प्रदेश से दिल्ली आता है। तीसरा रावी व्यास नदी का पानी जो नंगल से आता है। और चौथा स्त्रोत ग्राउंड वाटर है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है। जिसके लिए हम पानी बढ़ाने का प्रयास करते हैं, किन्तु इस बार उनकी लिए समस्या बढ़ सकती है। 

इसकी वजह बताते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि व्यास नदी का पानी जो 25 फीसद दिल्ली में पानी की आपूर्ती करता है, उसे केंद्र सरकार दिल्ली में आने से रोकने जा रही है। राघव चड्ढा ने बताया कि किसी निर्माण कार्य के कारण नंगल हाइडल चैनल का कंप्लीट क्लोजर केंद्र सरकार करने जा रही है। दिल्ली में 25 फीसद पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। ऐसे में दिल्ली वालों को गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

राहुल के मत्स्य मंत्रालय वाले बयान पर बोले पीएम मोदी- ''झूठ बोलने में 'कांग्रेस' गोल्ड मैडल विजेता''

तोचिगी प्रांत के पहाड़ क्षेत्र पर लगी भीषण आग का जारी है प्रसार

फ्रांस, जर्मनी की आम सीमा के लिए लाएगा नए कोरोना प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -