शिवराज पर AAP का आरोप, फर्जी तरीके से बाटें 2300 करोड़ के ठेके
शिवराज पर AAP का आरोप, फर्जी तरीके से बाटें 2300 करोड़ के ठेके
Share:

नई दिल्ली। देश में चुनाव नजदीक आ रहे है और ऐसे में देश की विभिन्न राजनितिक पार्टियों और उनके नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना भी शुरू कर दिया है। लेकिन अब इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार पर 2300 करोड़ के ठेके फर्जी तरीके से दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। 

राफेल डील विवाद : कांग्रेस-बीजेपी की लड़ाई में अब AAP भी उतरी, सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर यह आरोप आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने लगाया है। आलोक अग्रवाल ने राज्य सरकार पर ई-टेंडरिंग में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई में तीन कंपनियों को फर्जी तरीके से 2322 करोड़ के टेंडर (ठेके) दिए है। आलोक अग्रवाल ने इस मामले में यह बात भी कही है कि एक प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव ने तीन महीने पहले ही इस घोटाले की जांच का आदेश दे दिया था लेकिन आज तक सरकार ने  इस मामले में कोई करवाई नहीं की है।

नीरव मोदी को घोटाले के जवाब के लिए अदालत से मिला एक महीने का समय

 


आलोक अग्रवाल के मुताबिक राज्य सरकार की इस लापरवाही से साफ़ पता चलता है कि प्रदेश सरकार इन घोटालों को छुपा कर खुद को और इस कंपनियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि सरकार ने इस घोटाले की निष्पक्ष जाँच करवाने के बजाये घोटाले को उजागर करने वाले प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को ही उनके विभाग से हटा दिया है। 

ख़बरें और भी 

कांग्रेस का नया पैंतरा, बाट रही 'मेरा PM चोर है' लिखे टी-शर्ट

करोड़ों का ठेका एक 'अकुशल' व्यक्ति को देना ही पीएम मोदी का 'स्किल इंडिया' है : राहुल गाँधी

राफेल डील विवाद : फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- सौदे के वक्त मैं सत्ता में नहीं था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -