कांग्रेस से 'आप' में जाने वाले अजय कुमार ने की घर वापसी, सोनिया ने दिखाई हरी झंडी
कांग्रेस से 'आप' में जाने वाले अजय कुमार ने की घर वापसी, सोनिया ने दिखाई हरी झंडी
Share:

नई दिल्ली:  पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी वापसी के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। कुमार गत वर्ष तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख हुआ करते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद, पार्टी में मनमुटाव इतना बढ़ गया कि धक्‍कामुक्‍की तक हो गई। 

इसके बाद, कुमार ने गत वर्ष अगस्‍त में राहुल गांधी को त्यागपत्र भेज दिया था। कुछ दिन बाद वह आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्‍हें राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता नियुक्त किया था। इसके बाद भी वहां वे लंबे समय तक नहीं रुके। राहुल गांधी को भेजे गए खत में डॉ कुमार ने बेहद तल्ख़ लहजे में अपनी बात रखी थी। उन्‍होंने कहा था कि IPS के रूप में वीरता पुरस्‍कार प्राप्त किए हैं, किन्तु जैसे सहयोगी उन्‍हें मिले, उनके आगे खराब से खराब अपराधी भी बेहतर नज़र आते हैं।

कुमार का कहना था कि पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के नहीं, नेताओं के वफादार हैं। उन्‍होंने पार्टी के अंदर किन्‍नरों के उत्‍पात को भी षड्यंत्र बताया था। गत वर्ष चुनाव के बाद झारखंड कांग्रेस की अनबन खुलकर सामने आ गई थी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकों में इतना बवाल होता था कि कांग्रेस कार्यालय के आसपास बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। बागी गुट के नेताओं को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा था।

छोड़ा 'भाजपा' का वर्षों पुराना साथ, अब किसानों के लिए आंदोलन करेगा अकाली दल

मोदी सरकार के कार्यकाल में 8 उग्रवादी संगठनों के 644 काडर ने किया सरेंडर - अमित शाह

आज नीतीश कुमार से मुलाकात के उपरांत JDU में शामिल होंगे बिहार के DGP

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -