जल्द लग सकता है कांग्रेस व आप के बीच गठबंधन की चर्चाओं पर विराम
जल्द लग सकता है कांग्रेस व आप के बीच गठबंधन की चर्चाओं पर विराम
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच बीते करीब चार महीने से चल रही गठबंधन की चर्चा पर विराम लग गया है। दोनों दल अपने-अपने फॉर्मूले से एक कदम पीछे हटने को तैयार नहीं है। गुरूवार दिन भर की चर्चा के बाद दोनों दलों के नेता मान रहे हैं कि अब आगे बातचीत की गुंजाइश नहीं बनती। एक सीट पर फंसे पेच के बीच संभव है कि शुक्रवार को समझौते पर बातचीत टूटने का एलान भी हो जाए।

लोकसभा चुनाव: भाजपा नेता ने रॉबर्ट वाड्रा पर साधा निशाना, सीएम गहलोत को भी लपेटा

दिल्ली पर में मुख्य फोकस 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आप व कांग्रेस की बीच समझौते की आखिरी कोशिश गुरूवार सुबह से एक बार फिर से शुरू हुई। बातचीत के इस दौर से हरियाणा को बाहर रखा गया। दोनों दलों का सारा फोकस दिल्ली पर था। आप ने इस दौरान अपना 5-2 का फॉर्मूला सुझाया। जबकि कांग्रेस 4-3 के अपने फॉर्मूले पर अड़ी रही। बातचीत में शामिल प्रतिनिधियों के बीच रास्ता न निकलता देख शीर्ष नेतृत्व संपर्क किया गया। 

लोकसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग पर भड़की मायावती, लगाया गंभीर आरोप

अब लग सकता है विराम 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर बातचीत की जानकारी दी। जबकि सांसद संजय सिंह ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि एक भी दल के रुख में नरमी समझौते का रास्ता खोल सकती है। हालांकि, दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब कांग्रेस व आप ने बातचीत पर विराम लगाने का फैसला किया गया है। 

लोकसभा चुनाव: महागठबंधन की चौथी रैली कल, मुलायम के लिए वोट मांगेंगी मायावती

तहसीन पूनावाला की चुनाव आयोग से मांग, कहा- साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर लगे रोक

जमानत के प्रश्न पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी बेल पर बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -