कांग्रेस के विवादित Video के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची आप, दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस के विवादित Video के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची आप, दर्ज कराई शिकायत
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर विवादित वीडियो साझा करने के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। कांग्रेस के इस वीडियो में केजरीवाल को केजरी वेल बताया गया है। कांग्रेस ने यह वीडियो 12 जनवरी को सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो के साथ लिखा है, 'यह Kejriwal नहीं Kejri-Well है।।।जिसके झांसों के कुएं में अंधेरे के सिवा कुछ नहीं। झांसे में मत आओ, अपनी अकल लगाओ!'

आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे गए अपने पत्र में कहा है कि कांग्रेस की दिल्ली ईकाई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। पत्र के साथ ही आप ने कांग्रेस के उस वीडियो की एक सीडी भी निर्वाचन आयोग को मुहैया कराई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे मतदान की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे ही सियासी सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। किन्तु दिल्ली का चुनाव इस बार सिर्फ जमीन पर नहीं लड़ा जा रहा बल्कि इसके लिए भरपूर तरीके से सोशल मीडिया पर भी लड़ाई चल रही है।

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-दूसरे पर वीडियो बनाकर हमले कर रही हैं। वीडियो के माध्यम से एक-दूसरे पर हमला बोलने के इस दौर ने बीते एक हफ्ते से अधिक समय से जोर पकड़ रखा है। इसके साथ ही सभी राजनितिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सीएम केजरीवाल के लिए किया 'किन्नर' शब्द का इस्तेमाल, मचा सियासी भूचाल

झारखंड कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन तेज़, सीएम सोरेन सहित कई नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा

रायसीना डायलॉग का शुभारंभ आज से, उद्घाटन सत्र में शामिल हुए मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -