गठबंधन का गणित फेल, आप ने हरियाणा से घोषित किए उम्मीदवार
गठबंधन का गणित फेल, आप ने हरियाणा से घोषित किए उम्मीदवार
Share:

चंडीगढ़ : हरियाणा में महागठबंधन का गणित फेल हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने हिस्से की तीन संसदीय सीटों पर प्रत्याशियों रों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आप के गठबंधन में करनाल, फरीदाबाद व अंबाला सीटें आप के खाते में आई हैैं। आप ने फरीदाबाद में ब्राह्मण, करनाल में गुर्जर तथा अंबाला में दलित प्रत्याशियों पर दांव लगाया है।

आप की हरियाणा यूनिट के प्रमुख नवीन जयहिंद फरीदाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनकी इच्छा करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की थी, किन्तु आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने जातिगत समीकरणों को देखते हुए नवीन जयहिंद को फरीदाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

नवीन जयहिंद ने पिछला लोकसभा चुनाव रोहतक लोकसभा सीट से लड़ा था। इस दफा रोहतक लोकसभा सीट जजपा के खाते में गई है। यहां से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा के डा। अरविंद शर्मा चुनावी संग्राम में हैैं। जजपा ने छात्र नेता प्रदीप देसवाल को उम्मीदवार बनाया है। अंबाला में पूर्व डीजीपी पृथ्वी सिंह को आप से टिकट मिला है, जबकि करनाल सीट से अधिवक्ता कृष्ण कुमार को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि इससे पहले आप कांग्रेस से गठबंधन के लिए आग्रह कर रही थी, लेकिन कांग्रेस दिल्ली छोड़कर और किसी राज्य में गठजोड़ के लिए तैयार नहीं है।

खबरें और भी:-

बम ब्लास्ट: पीएम मोदी ने श्रीलंका के पीएम और राष्ट्रपति से की चर्चा, कहा- हरसंभव मदद देने को तैयार भारत

इस बार देश में किसी भी दल को बहुमत मिलने के आसार नहीं : कमलनाथ

बलिया में बोले राजभर- भाजपा बुलाएगी तो भी नहीं जाएंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -