अब से कुछ देर बाद जंतर-मंतर पर शुरू होगी आप की रैली, कई दलों के नेता होंगे शामिल
अब से कुछ देर बाद जंतर-मंतर पर शुरू होगी आप की रैली, कई दलों के नेता होंगे शामिल
Share:

नई दिल्ली : आज राजधानी में फिर एक बड़ी राजनैतिक रैली होने जा रही है जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में बुधवार को जंतर मंतर पर होने वाली विपक्ष की रैली में हिस्सा लेंगी। रैली के बाद ममता बनर्जी संसद भवन भी जाएंगी। बनर्जी राजधानी में बुधवार को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित ‘तानाशाही हटाओ, देश बचाओ’ रैली को संबोधित करेंगी। 

आज दिल्ली में रैली के बहाने अपनी ताकत दिखाएंगी ममता

कई दलों के नेता लेंगे हिस्सा  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद यादव हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया, समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल और अन्य पार्टियों के नेता भी महा रैली को संबोधित करेंगे।

अरुण जेटली की दो टूक, कांग्रेस डूबता राजवंश, बचाने के लिए कितने झूठ

पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि है इसके बाद वह संसद में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय जाएंगी। यहां वह अपनी पार्टी व दूसरे दलों के सांसदों से मुलाकात करेंगी। बनर्जी शहर में एक सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। कोलकाता में पार्टी के एक नेता के मुताबिक ममता के गुरूवार तक दिल्ली में रहने की संभावना हैं।

पुणे से गिरफ्तार हुए हाई प्रोफाइल चोर, फ्लाइट से आकर करते थे चोरी

यूपी में मुस्लिम महिलाऐं करेंगी भाजपा का चुनाव प्रचार, अलीगढ़ में प्लान हुआ तैयार

अमेरिकी हवाई हमलों से दहला सीरिया, 70 की मौत सैकड़ों घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -