लोकसभा चुनाव: आप ने किया सांतवे उम्मीदवार के नाम का ऐलान, पश्चिमी दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव: आप ने किया सांतवे उम्मीदवार के नाम का ऐलान, पश्चिमी दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। बलबीर सिंह जाखड़ पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी ऋण में उतरेंगे। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इस बारे में जानकारी दी है। इससे पहले 2 मार्च को आम आदमी पार्टी ने अपने छह प्रत्याशी का एलान कर दिया था।

शाह फैसल ने बनाई अपनी राजनितिक पार्टी, कहा- जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिलेगा नया मंच

हालांकि बीच में आप की कांग्रेस से गठबंधन की खबरें भी आईं, किन्तु गठबंधन नहीं हुआ। 2014 में हुए चुनाव में दिल्ली की तमाम सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कब्जा जमाया था। इससे पहले दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संस्थापक व् अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल कई मंचों से, कई दफा कह चुके थे कि वो दिल्ली में भाजपा को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन को आतुर हैं।

भाजपा के 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर सिंधिया का कटाक्ष, कहा- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

जिसके बाद दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का बयान आया था कि उनसे अब तक इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है। पंकज गुप्ता जिन्हें आम आदमी पार्टी चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित किया है, वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। यह राष्ट्रीय सचिव के रूप में  उनका दूसरा कार्यकाल है। इसके साथ ही वे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर भी हैं।

खबरें और भी:-

छत्तीसगढ़ से विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़वाएगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव: बिहार एनडीए में हुआ सीट बंटवारा, जानिए किस सीट पर कौनसी पार्टी उतारेगी उमीदवार

मसूद अज़हर को लेकर बोले चीनी राजदूत, कहा- जल्द सुलझा लेंगे ये मसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -