प्रचार अभियान के दूसरे चरण में 35 लाख मतदाताओं से सीधे संपर्क करेंगे आप
प्रचार अभियान के दूसरे चरण में 35 लाख मतदाताओं से सीधे संपर्क करेंगे आप
Share:

नई दिल्ली : प्रदेश में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का दूसरा चरण लॉन्च करने जा रही है। रणनीतिक तौर पर यह फेज करीब 35 लाख मतदाताओं से सीधे संपर्क करने का होगा। पार्टी ने अभियान का जिम्मा आप के करीब 13,814 बूथ अध्यक्षों को दिया है। प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, दस अप्रैल से अभियान लॉन्च किया जाएगा। तीन अलग-अलग चरणों में इसके जरिए पार्टी आम मतदाताओं से संपर्क करेगी।

महबूबा की खुली धमकी, अगर 370 के साथ छेड़खानी हुई तो पूरा देश जलेगा.....

ऐसा होगा पूरा कार्यक्रम 

जानकारी के अनुसार पार्टी की और से गोपाल राय ने कहा कि सभाओं में शामिल नहीं हो पाने वाले कामकाजी लोगों से संपर्क करने के लिए पार्टी 10 अप्रैल से मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरू करेगी। इसमें करीब 35 लाख मतदाताओं से पार्टी सीधे संवाद किया जाएगा। बूथ अध्यक्षों की अगुवाई में चलने वाले अभियान को पार्टी के 70,000 विजय प्रमुख मदद करेंगे। इसकी निगरानी रखने की जिम्मेदारी 13,814 मंडल अधिकारियों को दी गई है। गोपाल राय ने बताया कि बूथ अध्यक्षों को अभी ट्रेनिंग दी जा रही है। 10 अप्रैल को वह दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे।

पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों ने व्हाइट हाउस के सामने किया प्रदर्शन, अपने लिए मांगी अलग जमीन

पहला चरण हुआ पूरा 

इसी के साथ उन्होंने बताया 10 मार्च से शुरू हुआ आप के प्रचार अभियान का पहला चरण पूरा हो गया। बीते करीब एक महीने में पार्टी ने दिल्लीवालों को पूर्ण राज्य की जरूरत के बारे में बताया। वहीं, भाजपा व कांग्रेस के इस मसले पर बोले गए झूठ को भी उजागर किया। इस दौरान आप के 70 पर्यवेक्षक प्रचार अभियान पर नजर रखे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर दूसरे चरण की रूपरेखा तैयार की गई है।

सज्जन कुमार की याचिका पर CBI ने जताया विरोध, कहा सिखों के कत्ले-आम के 'सरगना' यही थे

मायावती ने मुसलमानों से की थी वोट की अपील, चुनाव आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

लोकसभा चुनाव: सीएम खट्टर और चौटाला ने की मुलाकात, क्या भाजपा-इनेलो गठबंधन पर बनेगी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -