राशिफल: आज दुश्मनों पर जीत प्राप्त करेंगे इस राशि के लोग, इनको होगा धन लाभ
राशिफल: आज दुश्मनों पर जीत प्राप्त करेंगे इस राशि के लोग, इनको होगा धन लाभ
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 20 अप्रैल का राशिफल।

20 अप्रैल का राशिफल-


मेष - धन लाभ के योग हैं। दुश्मनों पर जीत हासिल हो सकती है‌। ऑफिस में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है‌। नौकरी में तरक्की होगी‌। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा‌। 
  
वृषभ- आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। करियर में सफलता मिलेगी। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। भारी धन लाभ का योग है।
  
मिथुन -  पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे अवसर भी आपको मिल सकते हैं। जिनसे आप खुद भी हैरान हो सकते हैं।

कर्क - आज आप नाराज हो सकते हैं। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा‌ और दिन सामान्य रहेगा‌। आज सुखद घटनाएं होंगी‌ और परिवार के साथ अच्छे से समय बीतेगा‌। 


सिंह - आज आपके काम नहीं रुकेंगे। सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें और इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। आपको बड़ा काम मिल सकता है। इसके अलावा आपका दिन सही है।

कन्या - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन थोडा परेशान हो सकता है। आज आपको बड़े लाभ भी हो सकते हैं जो आपके आगे के लिए बेहतरीन साबित होंगे।

तुला - आज किसी भी कठिन परिस्थिति में लोग आपका साथ देंगे‌। आज ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे‌। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा‌ और आर्थिक परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं‌। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है‌।

वृश्चिक राशि - आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगें।

धनु राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इसके अलावा आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका पैसा कहीं फंस  सकता है।

मकर राशि - आज आप अपनी काबिलियत से सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा, शादी में आ रही सारी रूकावटे खत्म होंगी।

कुंभ राशि - आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा‌, और लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे‌। आज आपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी‌ और लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है‌।
 
मीन राशि - आपकी बात और कार्य का असर लोगों पर हो सकता है‌। लोग आपकी बातें सुनेंगे‌। किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी आज आपको मिल सकता है‌।

होने जा रहा है शनि का राशि परिवर्तन, इन 4 राशिवालों को रहना होगा सावधान

चाल बदलने जा रहे हैं राहु-केतु, डेढ़ साल तक इन 5 राशिवालों को रहना होगा सावधान

आज इन लोगों को मिल सकती है बहुत बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -