क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारे, जानिए अपना राशिफल
क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारे, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 8 जनवरी का राशिफल।

8 जनवरी का राशिफल-

मेष राशि-  आज आपका मन परेशान हो सकता है। इसके अलावा परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें और म‍ित्रों का साथ मिलेगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आज आप बातचीत में संयत रहें।


वृष राशि- आज कुछ गलत भाव मन में हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आज धन की स्थिति में सुधार होगा। इसी के साथ तनाव से राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं।

 

मिथुन राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आज अपने मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आज मानसिक शान्ति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपकी वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आएंगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन से रहेंगे। तनाव से दूर रहें।

सिंह राशि- आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। भवन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार के प्रति सचेत रहें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 

कन्या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से सद्व्यवहार बनाये रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। आज अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि- आज कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा। आज धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक असन्तोष रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

वृश्चिक राशि- आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचे। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन होगा।

धनु राशि- आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। आज आप काम से धनार्जन कर सकते हैं। आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज भवन सुख में वृद्धि होने के आसार हैं। इसके अलावा लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

मकर राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। आज शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आज किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता का सहयोग रहेगा।


कुंभ राशि- आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। काम में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मीन राशि- आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।

आज इन राशिवालों पर बरसेगा धन ही धन, जानिए आज का राशिफल

आज इन राशिवालों का साथ दे रहा भाग्य, जानिए अपना राशिफल

आज इन राशिवालों को व्यापार में मिलेगा लाभ, जानिए क्या है आपका राशिफल...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -