आज यात्रा पर जा सकते हैं इस राशि के लोग, इनके घर होगा धनागमन
आज यात्रा पर जा सकते हैं इस राशि के लोग, इनके घर होगा धनागमन
Share:

आजकल लोग राशिफल देखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 28 नवंबर का राशिफल।

28 नवंबर का राशिफल-


मेष राशि- पारिवारिक जिंदगी सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। 

वृषभ​ राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए कोशिश करें। मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक जिंदगी कष्टमय हो सकती है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। कार्यों में कामयाबी प्राप्त होगी।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। माता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कार्यों में कामयाबी मिलेगी। बातचीत में संयत रहें। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार की दिक्कतों पर ध्यान दें। माता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च ज्यादा रहेंगे।

सिंह राशि- आज आपके मनोभाव खराब हो सकते हैं। परिवार का साथ प्राप्त होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कामयाबी प्राप्त होगी। नौकरी में लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। चर्चा में संयत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। खानपान में रुचि रहेगी। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। अपनी भावनाओं पर न‍ियंत्रण रखें।

तुला राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। पारिवारिक जिंदगी कष्टमय हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन सुख में बढोत्तरी होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। 

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अधिकारीयों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी बड़े काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। 

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने की कोशिश करें। परिवार का साथ प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। आय में कमी एवं खर्चों में बढ़ोतरी की स्‍थिति रहेगी। किसी सम्‍पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मकर राशि- मन खुश रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। भवन या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ राशि- अच्छा काम बन सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक और शोधादि कार्यों के सुखद नतीजे प्राप्त होंगे, मगर बातचीत में संयत रहें। व‍िवादों से बचने की कोशिश करें।

मीन राशि- मन में दुःख एवं असन्तोष हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च ज्यादा रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। परिश्रम ज्यादा रहेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। तनाव से बचकर रहें।

आखिर क्यों राखी सावंत ने 'मेरे पापा' नाम से सेव करके रखा है पति रितेश का नंबर?

जनवरी 2022 में शादी करने जा रहीं हैं मौनी रॉय, सामने आई डेट!

भरी महफ़िल में अचानक नीचे खिसक गई मलाइका अरोड़ा की ड्रेस, और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -