आज इन राशिवालों के लिए रहेगा परेशानी भरा दिन, जानिए क्या है आपका राशिफल
आज इन राशिवालों के लिए रहेगा परेशानी भरा दिन, जानिए क्या है आपका राशिफल
Share:

नवरात्रि का आज पांचवा दिन है और आज हम आपको बताने जा रहे हैं आज का यानी 30 सितंबर का राशिफल। 

30 सितंबर का राशिफल-

मेष- आज आपको चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको सुबह से ही एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती है। जीवनसाथी के साथ यदि आप घूमने फिरने जाए तो बेहतर रहेगा। इसी के साथ आपकी कोई धन संबंधित समस्या सुलझ सकती है। माताजी का आपके प्रति प्रेम और गहरा होगा।

वृषभ- आपके लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। इसके आलावाकुछ खर्चे ऐसे होंगे जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। दिन परेशानी भरा रहेगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।
 
मिथुन-
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ भी लगी रहेगी।आपको अपने धन का निवेश सावधान होकर करना होगा। आपको कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की पूरी कोशिश करेगा।

कर्क-  आज के दिन आपको किसी भी कार्य को सावधानी के साथ करना होगा। यदि कुछ गोपनीय बातें हैं,तो उन्हें आज आपको किसी से साझा नहीं करना है,नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। सावधान रहें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पदभार मिलेगा।

सिंह- आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन खर्च बढे़गा व आप अपने सुख भोग के साधनों पर भी कुछ व्यय करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।


कन्या- आज समय लाभदायक रहने वाला है लेकिन कहीं ना कहीं समय खराब है। कुछ अच्छा तो कुछ बुरा आपके नसीब में है। आज कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। इसके अलावा व्यापार में समय अच्छा है लेकिन घर में किसी से अनबन संभव है। आज पति-पत्नी से भी खटास हो सकती है लेकिन समय सब ठीक कर देगा।

तुला- आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिर भी आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कुछ नई खोज करने में कामयाब रहेंगे। दिन उत्तम रहेगा। स्थिति लाभदायक रहेगी। 

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं और किसी नए वाहन की खरीदारी भी करेंगे। परिवार में सब मंगल होगा। 

धनु- आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा और आप दान पुण्य के कार्यों में भी खूब धन लगाएंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

मकर- दिन उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है। हालाँकि धन आने के लिए समय अच्छा है। अधिक धन आ सकता है और जो सोचा है वो पूरा होने वाला है। हालाँकि थोड़ा संतोष जरुरी है।

कुंभ- आज का  दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, इसके अलावा मित्रों के साथ किसी पार्टी का जश्न भी होगा। कोई धोखा दे सकता है इस वजह से आपको सावधान रहना होगा। अचानक से धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मीन- आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

पश्चिम बंगाल में स्थित हैं माता के कई शक्तिपीठ, यहाँ जानिए सबके बारे में

गुजरात को हज़ारों करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी, इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पश्चिम बंगाल में स्थित है मंगल चंडिका शक्तिपीठ, जानिए इसके बारे में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -