इन राशिवालों के लिए बहुत खास होगा नवरात्रि का दूसरा दिन, जानिए अपना राशिफल
इन राशिवालों के लिए बहुत खास होगा नवरात्रि का दूसरा दिन, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। ऐसे में आज आपकी राशि में क्या लिखा है और आपके सितारे क्या कह रहे हैं, आइए जानते हैं आज का यानी 27 सितंबर का राशिफल। 

 27 सितंबर का राशिफल-

मेष - आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अपनी भावनाओं को अपने दिमाग में रखें। आप अपने सामाजिक संबंधों या काम करने वालों के कारण परेशान हो सकते हैं। इसी के साथ समस्याओं के बारे में ज्यादा न सोचें। इसके अलावा ऑफिस में सब अच्छा है। आज का दिन आपके लिए अच्छा हो सकता है। 

वृषभ - आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर हो सकता है। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा। कुछ खास होने से समय जल्दी बीत जाएगा।

मिथुन - आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साह से भरा है। आज कार्यों में देरी हो सकती है लेकिन सब हो जाएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप आर्थिक रूप से अच्छा करेंगे। अपने विचारों और कार्यों को करने पर ध्यान दें, सेहत सही है। प्रेम में सब मंगल है लेकिन फिर भी कुछ झगड़ा हो सकता है। 


कर्क - कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद मिलने में देरी हो सकती है। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। सेहत अच्छे है।

सिंह - आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। सेहत में सब मंगल है हालाँकि कहीं बाहर जाने के योग बन सकते हैं।


कन्या - आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद होगी। आज सेहत में सब अच्छा है और कोई बड़ी खबर मिल सकती है।

तुला - आज का दिन आपके लिए शुभ है। आयात-निर्यात, विदेश कार्य-व्यवसाय और विदेश यात्रा के लिए भी यह बेहतर समय है। आज आपको भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना चाहिए। सेहत अच्छी है लेकिन प्रेम में कुछ सही नहीं है, हालाँकि अगर आपकी कोशिश रही तो सब अच्छा होगा।

वृश्चिक - आज आपका कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। आप अपनी कोई भी पर्सनल बात उनसे शेयर कर सकते हैं। इससे आपके दिमाग का बोझ थोड़ा हल्का होगा। यह पारिवारिक विवादों को सुलझाने में मदद कर सकता है। दिन ठीक है। नवरात्रि का दूसरा दिन आपके लिए खुशखबरी लाया है। 

धनु - आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होगा। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही आपको उस समस्या से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले पाएंगे। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

मकर - आर्थिक क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित किया जा सकता है। भूमि क्रय-विक्रय के सन्दर्भ में कमीशन के माध्यम से आर्थिक लाभ संभव है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं तो इस समय का सदुपयोग अच्छी विस्तार योजना बनाकर करें।

कुंभ - आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग बड़े सौदे करेंगे, आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। समझदारी से काम लें। लाभ आसान होगा। घर के बाहर खुशियां आएंगी। दूसरों के काम में दखल न दें। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

मीन - आज आप अपनी बुद्धि और प्रभाव का इस्तेमाल काम के मामलों को सुलझाने में करेंगे। चोट और दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा सुखद रहेगी। नई योजना बनेगी। कुछ बड़ा हो सकता है।

विवादों में फंसने के बाद नवरात्रि के रंग में रंगी दिखाई दी नेहा कक्कड़

नवरात्रि में कर रहे हैं सफर तो इस तरह आर्डर करें व्रत वाली थाली

नवरात्र में खाना है मीठा तो बनाए लौकी की खीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -