आज इन राशिवालों की हो सकती है पुराने मित्रों से मुलाकात, इनके बन रहे हैं सुखद यात्रा के योग
आज इन राशिवालों की हो सकती है पुराने मित्रों से मुलाकात, इनके बन रहे हैं सुखद यात्रा के योग
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 25 सितंबर का राशिफल। 

25 सितंबर का राशिफल-

मेष - आज आपके लिए समय कठोर हो सकता हैं। इसके अलावा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन भरपूर है लेकिन फिर भी आपको अभी खर्च करने से बचना चाहिए। इसके अलावा सेहत में सुधार है और हो सकता है। मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।

वृषभ- नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। अच्छा समय है। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

मिथुन - आज आपके घर में बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। प्रेम संबंध गहरे होंगे। लाभ की स्थिति है और समय अच्छा है। कहीं से धन आगमन हो सकता है। शादी के लिए रिश्ता भी आ रहा है।

कर्क - यह मिलाजुला परिणामों की अवधि होगी। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नहीं  पाएंगे। अचानक आपका धन खर्च हो सकता है। 

सिंह - आपके लिए बेहतर समय है। जीवन साथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। इसके अलावा ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है। 

कन्या -  आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी रहेगी।

तुला - आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। लाभ के संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। सेहत में सब सही है।

वृश्चिक- अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किये हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा अपितु  बदनामी मिल सकती है। प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आप सावधानी बरतें।

धनु - किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। आपका साहस और बुद्धि चरम पर होंगे। सामाजिक लोक्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे। परिवार के लिए खर्चा भी कर सकते हैं। बहस से बचें।

मकर - आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। आज आप समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं आपके काम में देरी होगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ - आपकी नौकरी के हालात में सुधार आ सकता है। परन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिनास्तों से विरोध हो सकता है। सावधान रहें। आपको अपने भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

मीन - आज आपके लिए दिन शुभ  है। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव बेचैन कर सकता  हैं। आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पायेंगे। इसके अलावा आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें क्योंकि आपके लिए समय अच्छा नहीं है लेकिन फिर भी सब अच्छा हो सकता है।

नवरात्रि शुरू होने से पहले जानिए 9 दिन माता को क्या-क्या लगाना है भोग?

नवरात्रि में व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन वरना रह जाएगा अधूरा

25 सितंबर को है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए क्या करें और क्या नहीं?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -