राशिफल: आज इन राशिवालों का साथ देगा भाग्य, इन्हे मिल सकता है संतान सुख
राशिफल: आज इन राशिवालों का साथ देगा भाग्य, इन्हे मिल सकता है संतान सुख
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 22 सितंबर का राशिफल। 

22 सितंबर का राशिफल-

मेष: आज व्यापार संबंधो और सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है। सेहत अच्छी है, बाहर का ज्यादा ना खाएं। आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आने वाले दिन सुखद होंगे। समय अच्छा है।


वृषभ: दफ्तर में कुछ चीजें आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। सेहत अच्छी है। प्रेम में भी समय बहुत अच्छा है। यात्रा के योग हैं लेकिन ज्यादा दूर तक की यात्रा नहीं हो पाएगी।

मिथुन: आज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। सेहत खराब है। प्रेम में भी दूरी है।

कर्क: आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। सेहत में चहल-पहल है। 

सिंह: कार्यस्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है। इसके अलावा सेहत अच्छी है लेकिन फिर भी ध्यान रखे।

कन्या: आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंभित कार्य आज गति पकड़ेगे। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। संतान सुख मिलेगा। अगर आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे।

तुला: आज नए व्यापार संबंधो और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे।

वृश्चिक: लंबे समय से पोषित सपने अब पूरे हो सकते है। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। व्यवसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। सेहत का ध्यान देना होगा। प्रेम में सब मंगल है। 

धनु:  आज आपको व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकते है ।

मकर: भाग्य आज आपके साथ है। आज रुकें हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा।

कुंभ: किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें।

मीन: आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। ऑफिस में कुछ नया होने वाला है। इसके अलावा घर में सब अच्छा है। पूजा में शामिल हो सकते हैं। सेहत अच्छी है लेकिन समय अच्छा नहीं है। प्रेम में दूरी हो सकती है।

25 सितंबर को है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए क्या करें और क्या नहीं?

घर में पूर्वजों की लगी तस्वीर कर सकती है आपको बर्बाद, रखे इन बातों का ध्यान

पितरों को करना है प्रसन्न तो श्राद्ध पक्ष में करें ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -