दशहरे के दिन क्या लिखा है आपकी किस्मत में, यहाँ जानिए अपना राशिफल
दशहरे के दिन क्या लिखा है आपकी किस्मत में, यहाँ जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज दशहरा है और आज के दिन आपके भाग्य में क्या लिखा है, यह हम आपको बताते हैं। 

5 अक्टूबर का राशिफल-

मेष राशि - आज आपके लिए दिन शुभ है। आज करियर को नया मुकाम मिलेगा। आज कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे और पारिवारिक जीवन से निराशा हाथ लगेगी।  सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि - आज आपके लिए दिन शुभ है और कारोबार को नया मुकाम देने के लिए अभी अच्छा समय है। आज आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे और नौकरीपेशा वाले लोगों के कार्य का सम्मान होगा। आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि - आज आपका दिन अच्छा है और कारोबार में प्रगति होगी। आज आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज नौकरीपेशा वालों को नई जिम्मेदारी मिलेगी और परिवार में खुशहाली आएगी।

कर्क राशि - आज आपके लिए दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आज कार्यक्षेत्र पर मनमुताबिक काम न होने पर निराशा हाथ लगेगी। आज कारोबार में लाभ में कमी आएगी। आज आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा और स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। 

सिंह राशि - आज आपके लिए दिन अनुकूल नहीं है और अनावश्यक जगहों पर खर्च करेंगे। आज कारोबार में विरोधियों से बाधा उत्पन्न होगी और करियर को लेकर परेशान रहेंगे। आज आपका स्वभाव चिड़चिड़ा होने से संबंध बिगड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कन्या राशि - आज आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा और कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज कार्यक्षेत्र पर चुनौतियां मिलेंगी और करीबी से धोखा मिल सकता है। आज आपके खर्च में बढ़त होगी और सेहत में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। 

तुला राशि - आज आपके लिए दिन लाभकारी रहेगा और कारोबार में अतिरिक्त लाभ के योग हैं। आज नए निवेश की ओर कदम बढ़ाएंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है।

वृश्चिक राशि - आज आपके लिए दिन अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। आज आपकी पहचान को पंख लगेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कार्यक्षेत्र पर आपके काम की प्रशंसा होगी और कारोबार में नया निवेश करने का अभी शुभ समय है। सेहत में गिरावट संभव है।

धनु राशि - आज आपके लिए दिन खुशनुमा रहेगा और पूरे दिन ऊर्जावान और आत्विश्वास से लबरेज रहेंगे। आज अपनी कार्यशैली से विरोधियों को मात देंगे और व्यापार में लाभ के योग हैं। आज पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मकर राशि - आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपके निजी संबंध बिगड़ेंगे और कार्य में व्यस्त रहेंगे जिससे मानसिक थकान संभव है। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और पारिवारिक जीवन से खुशियां मिलेंगी।

कुंभ राशि - आज आपके लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे और कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।आज कारोबार में लाभ के पूरे योग हैं। कोई नया निवेश न करें।

मीन राशि - आज आपके लिए दिन अच्छा बितेगा। आज पुराने अटके कामों में सफलता मिलेगी, आज कारोबार में लाभकारी सौदे होंगे। आज नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

4 या 5 अक्टूबर, जानिए कब मनाया जाएगा दशहरा और क्या है शुभ मुहूर्त?

नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, इस आरती और कवच मंत्र से होंगी प्रसन्न

आज इस कवच, मंत्र और आरती से करने माँ स्कंदमाता को खुश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -