नवरात्रि: जल्दबाजी में निर्णय लेना इन राशिवालों को पड़ेगा भारी, इन्हे हो सकता है आर्थिक नुकसान
नवरात्रि: जल्दबाजी में निर्णय लेना इन राशिवालों को पड़ेगा भारी, इन्हे हो सकता है आर्थिक नुकसान
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 1 अक्टूबर का राशिफल। आज नवरात्रि का छठा दिन है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का राशिफल। 

मेष- आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा हो सकती है। आय के नए स्रोत मिलेंगे। नए काम के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। कुछ बड़ा काम करने वाले हैं तो अभी रुके रहें। घर में अनबन हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में स्थित हैं माता के कई शक्तिपीठ, यहाँ जानिए सबके बारे में

वृषभ- आज आप दुविधा में रहेंगे। खराब व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। सेहत पर गहरा असर है। पेट दर्द से परेशान रह सकते हैं। किसी अनजान से मुलाक़ात हानि दे सकती है लेकिन कुछ बहुत शुभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए कई मायनों में बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्यार और आकर्षण बढ़ेगा। नई संपत्ति खरीदने में रुचि पैदा हो सकती है। कहीं से धन का आगमन संभव है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आकर्षण में चमत्कारिक रूप से वृद्धि होगी। आय में भी वृद्धि होगी। घर में धार्मिक काम हो सकते हैं।

भद्रकाली शक्तिपीठ में हुआ था श्रीकृष्ण और बलराम का मुंडन, पांडवों ने मंदिर में दाम किये थे घोड़े

सिंह- आज आपके लिए बेहतर होगा कि मानसिक तनाव को अपने आप पर हावी होने से रोकें अन्यथा स्थिति और खराब हो सकती है। खर्चे अधिक रहेंगे और आप शारीरिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। आज कहीं बड़े काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या- आज कड़ी मेहनत और लगन से हम प्रगति की ओर बढ़ेंगे। कुछ बड़ा होने वाला है और आपको उससे लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखे और अपनों को समय दें वरना सब हाथ से निकल जाएगा। आज व्यपार में लाभ है और हाथ में पैसा आने वाला है। 

तुला- आज सतर्कता जरूरी होगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। किसी भी तरह का जोखिम संयम से न लें। यात्रा के लिए समय अनुकूल है। मेहमानों के आने से घर गुलजार रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक- आज किसी को धन उधार न दें, अन्यथा उसके वापस मिलने की संभावना कम है। किसी काम में उलझे रहेंगे। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिसके साथ आप अपना शेष जीवन बिताना चाहते हैं। शादी के प्रस्ताब मिलने संभव है।

पश्चिम बंगाल में स्थित है मंगल चंडिका शक्तिपीठ, जानिए इसके बारे में

धनु - आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा और जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके काम की तारीफ भी होगी। घर के ख़र्चों में वृद्धि होगी।

मकर - मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। समय सही है, आगे बढ़ो। विचारों को सहजता से व्यक्त करने में सक्षम होंगे। यात्रा में नए अनुभव होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार या नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। यह आर्थिक स्थिति को प्रभावित नहीं करेगा। अचानक धन मिलने की उम्मीद रहेगी।

कुंभ- आज अगर चाहे तो आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। जैसी मानसिकता होगी, वैसा ही परिणाम होगा। आर्थिक मोर्चे पर विपरीत परिस्थितियों में कदम उठाने होंगे। व्यावसायिक उपक्रमों के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

मीन- आज आपको लाभ हो सकता है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। आज किसी बड़ी खुशखबरी के मिलने के आसार हैं जो आपने सोचा भी नहीं होगा। कुछ खास जगह जाने के बारे में सोच सकते हैं।

कर्नाटक में स्थित है माता रानी का कर्नाट शक्तिपीठ, जानिए यहाँ गिरा था माँ का कौन सा अंग

महंगाई पर राहत, तो EMI पर आफत.., RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नवरात्रि: आंध्र प्रदेश में स्थित है माता रानी के दो शक्तिपीठ, जानिए इनके बारे में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -