आज का राशिफल: गलत निर्णय लेने से बचें धनु राशिवाले, वृष वालों को मिलेगा सम्मान
आज का राशिफल: गलत निर्णय लेने से बचें धनु राशिवाले, वृष वालों को मिलेगा सम्मान
Share:

12 राशियों में से हर इंसान की एक राशि होती है, जिसकी सहायता से मनुष्य यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जो हमारे जीवन पर असर डालते हैं। यदि आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसका फायदा उठा सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप सावधान और सतर्क रह सकते हैं।

मेष: किया गया पुरुषार्थ सफल होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या सहयोगी से तनाव मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा सुखद रहेगी।

वृष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरति आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन: निजी संबंध मजबूत होंगे, लेकिन एक अज्ञात भय भी रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष प्रबल होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क: क्रोध पर काबू रखें। वाणी पर संयम न रखने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति लापरवाही न करें।

कन्या: शिक्षा के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा। बदलाव का समय है। कुछ शारीरिक और कुछ मानसिक तनाव भी मिल सकता है।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वहीं किसी रिश्तेदार या मित्र से विवाद हो सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। राजनीतिक सहयोग लेने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

धनु: रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। गलत निर्णय या संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं।

मकर: रोग और विरोधी तनाव दे सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा।

कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यस्तता बढ़ेगी। मन को शांत रखने के लिए कनेर का वृक्ष लगाएं। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

मीन: पारिवारिक कार्य में वयस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

149 साल बाद दुनिया में दिखाई दिया चंद्र ग्रहण का ये नज़ारा, देखें तस्वीरें

हर बढ़ा को दूर करेंगे श्री गणेश के ये 12 नाम मंत्र, बुधवार को जरूर पढ़ें

सावन में गलती से भी ना करें इन चीज़ों का सेवन..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -