आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 20 जून का राशिफल।
20 जून का राशिफल-
मेष- आज आप गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। संतान पहले से बेहतर है। भाग्य साथ दे रहा है। आरोग्यता है। व्यापार भी अच्छा है। सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है आपका। इसके अलावा आज कहीं बाहर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी टाल दें।
वृषभ- आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसके अलावा धन का आगमन बढ़ेगा लेकिन निवेश करने से बचें। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। आज कुछ शुभ होने के संकेत मिल रहे हैं।
मिथुन- आज व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। इसके अलावा व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति उत्पन्न हो सकती है जो कि शुभ होगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है।
कर्क- आज आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वयं नतमस्तक हो जाएंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार आपका मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा।
सिंह- आज आपको आय के मामले में कुछ नए आयाम मिलेंगे, इसके अलावा रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। यात्रा में अच्छी स्थिति पैदा होने के संकेत हैं। आज आप अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
कन्या- आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। एक अच्छी स्थिति दिख रही है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बॉस से अच्छी बन सकती है। काम के प्रति लापरवाही न करें।
तुला- आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। शारीरिक निस्तेजता बनी रहेगी लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति काफी बेहतर है। हर दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप शुभता की ओर बढ़ रहे हैं।
वृश्चिक- आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बहुत सावधानी बरतें वाहन चलाते समय। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी शुभ दिख रहा है। किसी से ना उलझे यही बेहतर है। कुछ खास सोचा है तो अभी करें वरना समय निकल जाएगा।
धनु- आज का दिन आनंददायक गुजरेगा। इसी के साथ जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। आज शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।
मकर- आज आपको यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। शुभ संस्कार में भाग लेने का समय है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभ संस्कार में भाग लेने का समय है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। इसके अलावा प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
कुंभ- आज आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम में झगड़े का शिकार हो सकते हैं। व्यापार सही चलेगा।
मीन- आर्कषण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। आज शिव जी की आराधना आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगी।
शनिदेव को करना है खुश तो करें लाल चंदन का यह छोटा सा उपाय