आज इन राशिवालों के लिए आएगा रिश्ता, जानिए अपना राशिफल
आज इन राशिवालों के लिए आएगा रिश्ता, जानिए अपना राशिफल
Share:

आजकल लोग राशिफल देखते है और अपने दिन की शुरुआत करते है। हम सभी जानते है कि राशिफल के जरिये दिन के अच्छे या बुरे होने का पता चलता है। तो आइए जानते है आज का राशिफल।

24 नवंबर का राशिफल-

मेष - आज आप अपने से उच्च अधिकारियों से बात करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। आज कोई दुर्घटना आपके साथ हो सकती है। आज शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। आज किसी अपने का दिल न दुखाये।

वृषभ- आज आपको कुछ बड़ा लाभ होने वाला है। आपको प्रसन्न करने वाली खुशखबरी मिलेगी। आज यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी। आज सेहत में सुधार है लेकिन तेज सिरदर्द हो सकता है।

मिथुन- आज सकारात्मक दिन है। आपका रिश्ता तय हो सकता है। प्रेम में सफलता मिल सकती है। आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आज सेहत में नरमी है।

कर्क- आज आप कुछ नया करने का विचार करेंगे लेकिन जल्दी सफलता हाथ नही लगेगी। आज किसी से अनबन तय है। घर में कुछ बड़ा हो सकता है। आज बड़े लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। आज अपनी पत्नी से बहस न करें वरना अच्छा नहीं होगा।

सिंह - आज घर के किसी काम से अचानक से बाहर जाना हो सकता है। परिवार में किसी के साथ रिश्तो में भी दूरियां बढ़ सकती है जो आगे चलकर समस्या करेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी।

कन्या- आज प्रेम संबंध बहुत अच्छा है। आज कुछ बुरा होगा लेकिन यह आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी।

तुला - आज किसी दोस्त के साथ अनबन भी हो सकती है जो आपका अहित करने का प्रयास करेगा।व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक- आज पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज आपके लिए रिश्ता आएगा और हो सकता है बात पक्की हो जाए। आपको कहीं बाहर जाने के लिए सोचना होगा क्योंकि आपके साथ बुरा हो सकता है।

धनु - आज का दिन आपके लिए  शुभ नही है। पुरानी नौकरी में मन लगाए और थोड़ी प्रतीक्षा करे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर- आज आपका प्रेम संबध टूट सकता है। आप अनजान व्यक्ति की बातों में ना आएं। आज विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। आज कुछ बड़े काम होने वाले है।

कुंभ - आज समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सभी आपको अच्छी नज़रो से देखेंगे।नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आज सेहत कुछ ठीक नहीं है।

मीन- आज अच्छे अवसर हाथ में आएंगे लेकिन यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो यही लाभ हानि में बदल जाएगा। आज आपके परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है।

74 साल बाद मिले बिछड़े दोस्त, भारत-पाकिस्तान सरकार का जताया आभार

केजरीवाल की 'ऑटो पॉलिटिक्स' का भंडाफोड़, जिस सामान्य ऑटो ड्राइवर के घर किया भोजन, वो निकला...

MP: स्कूल बस छूटी तो छात्र ने कर ली आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -