आज इन राशिवालों को आ सकते हैं विवाह के प्रस्ताव, यहाँ जानिए अपना राशिफल
आज इन राशिवालों को आ सकते हैं विवाह के प्रस्ताव, यहाँ जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 27 जून का राशिफल।

 27 जून का राशिफल-


मेष- आज पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। दुश्मनों से सुलह हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। खर्च बढ़ने से भी तनाव हो सकता है।

वृषभ- आज नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर हो सकता हैं। अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

मिथुन - आज आपके लिए फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। आज कुछ मामलों में न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा। इसी के साथ निवेश के लिए समय ठीक नहीं है।


कर्क - आज तंगी से निजात मिलेगी, धन लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसी के साथ लाइफ पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेंगी। आज दुश्मन नुकसान करवा सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ा धैर्य रखना होगा।


सिंह - आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। इसके अलावा आज पैसा उधार देने से बचें। मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी।


कन्या - आज कुछ अच्छे और नए अनुभव हो सकते हैं। इसके अलावा विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। आज बिना सोचे-समझे पैसा निवेश न करें।

तुला - आज कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। काम का बोझ बढ़ सकता है।

वृश्चिक - आज आपको अटका हुा पैसा वापस मिल सकता है। सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

धनु - आज भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें। यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है।

मकर - आज मेहनत का पूरा फायदा मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा।

कुंभ - आज सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। गलत तरिके से न सोचे अपना काम अच्छे से करें।

मीन - आज कोई बड़ा सौदा हो सकता है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। आज विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। इसके अलावा ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

साड़ी के बाद अचानक वेस्टर्न लुक में नजर आई अक्षरा सिंह, फैन के उड़े होश

प्रमुख मुद्रास्फीति संकेतक ने 1992 के बाद दर्ज की सबसे बड़ी वृद्धि

नेशनल कांफ्रेंस की प्रेस वार्ता, उमर अब्दुल्ला बोले- अपना एजेंडा पूरा करने में भाजपा को 70 साल लगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -