आज बप्पा की मेहरबानी से बनेंगे इन 2 राशिवालों के काम, जानिए अपना राशिफल
आज बप्पा की मेहरबानी से बनेंगे इन 2 राशिवालों के काम, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 18 सितंबर का राशिफल।

18 सितंबर का राशिफल-

मेष- आज सहकर्मियों के साथ मीटिंग करना पड़ सकती है। आज किसी बड़े लाभ के संकेत हैं।  व्यापार के प्रति थोड़ी चिंता रहेंगी। आज आपको छोटी-मोटी समस्या हो सकती है और आपकी सेहत को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती है। इसके अलावा आप धार्मिक कार्य करें और किसी गरीब की मदद कर सकें। आज आपके लिए रिश्ते आ सकते हैं।

वृषभ- आज लाभ होगा और सामाजिक कामों में ध्यान दें। आज कार्यभार बढ़ने की आशंका है। सेहत में खराबी आ सकती है इसी के चलते आप योग करें। आज समय के साथ अपने दिमाग की स्थिति को बदले। अपना खास ध्यान रखे कुछ गड़बड़ हो सकती है।


मिथुन- आज कम बोलना आपके लिए सही रहेगा। दुश्मनों से बचकर रहना होगा। घर के कामों को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। आज सेहत में बदलते मौसम के कारण गिरावट हो सकती है। अपने घर में पूजा करवा सकते हैं। ऑफिस में आज सब कुछ अच्छा होगा लेकिन आपके किसी मुसीबत में भी फंसने की संभावना है।

कर्क- आज मन में शांति नहीं रहेगी और आज ऑफिस में बॉस के साथ बहस हो सकती है। इसके अलावा कार्य में सहयोगियों से अच्छी मदद मिलेगी। वहीं सेहत अच्छी है लेकिन मौसम के अनुसार अपना ध्यान रखे। आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आपका दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत होगा लेकिन आज आप सावधानी बरते।


सिंह- आज रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। अति उत्साह पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा और पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे। आर्थिक आय में वृद्धि हो सकती है। आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। गणपति बप्पा आपसे खुश हैं और आपकी हर मनोकामना पूर्ण करने के लिए तैयार हैं।


कन्या- आज समस्या बढ़ सकती है। दिन महत्वपूर्ण है। मुनाफा हाथ लग सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। लोगों को आपस में तालमेल बनाकर रखना होगा। काम के कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी।


तुला- आज का दिन ठीक ठाक गुजरने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं, तो आज रुक जाए। ऑफिस में आपके कार्यों की समीक्षा हो सकती है कार्य पर ध्यान दें। शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है। घर-परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक- आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। इसके अलावा कर्मक्षेत्र में भी सब अच्छा है। आज निवेश करने से बचे क्योंकि नुकसान हो सकता है। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान मिल सकता है। आज स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर दिन ठीक नहीं है।


धनु- आज कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोल सकता है। इसके अलावा सहयोगियों के ऊपर क्रोध आ सकता। आज आपको गुस्सा नहीं करना है। किसी की मदद भी करनी पड़ेगी। व्यापार को लेकर चिंता हो सकती है। कुछ तनाव मिल सकता है लेकिन समय अच्छा है।


मकर- आज धैर्य से रहें। मन की उदासी दूर होगी, मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में यश भी मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहें हैं। आज किसी खास से मिलने वाले हैं और आपकी शादी के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं।


कुंभ- आज दिन बहुत अच्छा है। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी। ऑफिस में आज आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। इसके अलावा सेहत सही है और गणपति बप्पा का पूजन करेंगे तो वह आपके सारे काम बना देंगे।


मीन- आज दूसरों की संभव मदद करें। अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में सावधान रहें कोई आपकी चुगली कर सकता है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। सेहत को लेकर सजग रहना होगा वरना सिरदर्द हो सकता है। आज सब कुछ अच्छा नहीं है लेकिन फिर भी आपको खुश रहना होगा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 170 kmph से दौड़ी केंद्रीय मंत्री की कार, बोले- 'छोटे प्लेन भी उतार सकते हैं'

बाप-बेटे की जोड़ी ने किया कमाल, लोहे के कबाड़ से बना डाली पीएम मोदी की 14 फीट ऊंची प्रतिमा

YSRCP कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता अय्याना पत्रुडू की टिप्पणी पर चंद्रबाबू नायडू पर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -