आज क्या कह रहे हैं आपकी राशि के चमकते सितारें, यहाँ जानिए अपना राशिफल
आज क्या कह रहे हैं आपकी राशि के चमकते सितारें, यहाँ जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 9 जनवरी का राशिफल। 

9 जनवरी का राशिफल-

मेष राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। इसके अलावा जीवनसाथी से हुई अनबन दूर होंगी। आज लवमेट के लिए भी दिन बढिया रहेगा। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है।

वृषभ राशि - आज पूरे दिन खुद को तरो ताज़ा महसूस करेंगे| आज आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ेंगे। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर  का वातावरण शांतिदायक रहेगा लेकिन अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। आज अचानक ढेर सारा धन मिलने वाला है।

मिथुन राशि - आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे और आर्थिक मामलों में खूब लाभ मिलेगा। आज सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा और कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज शाम का समय परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे।

कर्क राशि - आज  दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है और ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे होंगे| आज स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा , लेकिनआप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा और लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। आज आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इसी के साथ रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा और कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

कन्या राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए कई अच्छी कंपनियों से ऑफर्स आएँगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी की मदद से जरूरी काम पूरा होगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा होगा।

सिंह राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा और लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। आज बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

धनु राशि - आज भारी धन  लाभ होगा। आज खास काम पूरे होंगे और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम हो सकती है। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे।

मकर राशि - आज दिन सामान्य रहेगा। आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए और मिलकर काम करें| आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। आज धन लाभ योग भी बन रहे है और दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा।

कुंभ राशि - आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। इसके अलावा आपको करोबार के काम से कहीं लंबी यात्रा पर जा पड़ सकता है। आज किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय- मशवरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आज किसी कठिन परिस्थिति में आपको पड़ोसियों से मदद मिलेगी।

मीन राशि - आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा और स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही बड़ा मुनाफा मिलेगा।

अमेरिका H1B वीजा चयन प्रक्रिया में हुआ संशोधन

वाशिंगटन में हो रही हिंसा के दौरान हुई पुलिस अधिकारी की मौत

फाइजर वैक्सीन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका उपभेदों के खिलाफ हो सकता है प्रभावी: अनुसंधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -