आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 8 सितंबर का राशिफल।
8 सितंबर का राशिफल-
मेष- आज यात्रा में कष्ट की आशंका है। इसके अलावा प्रेम और संतान की स्थिति ठीक चल रही है। इसी के साथ व्यापारिक दृष्टिकोण से भी धीरे-धीरे आप आगे बढ़ रहे हैं हालाँकि स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं।
वृषभ- आज व्यापारिक हानि के संकेत हैं। किसी भी तरह की कोई नई शुरुआत न करें। इसके अलावा कोई रिस्क न लें। धनहानि के संकेत हैं। इसी के साथ सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। इसके अलावा स्वास्थ्य, व्यापार मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति सही है।
मिथुन- आज असमंजस की स्थिति है। कोई नई शुरुआत न करें। सेहत पर ध्यान दें। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। व्यापार सही चलता रहेगा। इसके अलावा धन लाभ की आशंका है।
कर्क- आज आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में थोड़ी खराब स्थिति आ सकती है। बहुत बचकर पार करें। आपका भी स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है आपका। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही चल रहा है।
सिंह- आज आपका शत्रु पक्ष नतमस्तक होगा। सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेगा। पैरों में चोट लग सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति लगभग सही है। व्यापार भी सही चलता रहेगा।
कन्या- आज आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान सब कुछ अच्छा है। इसके अलावा व्यापार भी सही चलता रहेगा।
तुला- आज रुका हुआ धन अचानक मिलेगा आपको। कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं हालाँकि ध्यान दीजिए कि कुछ गलत न हो जाए आपके साथ। मन परेशान रहेगा। आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की भी स्थिति मध्यम है। इसी के साथ व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
वृश्चिक- आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आज कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
धनु- आज कहीं पैसे न लगाएं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धनहानि का संकेत है। आज कुटुम्बीजनों को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। इसके अलावा व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा।
मकर- आज ऊर्जा का स्तर नकारात्मक और सकारात्मक होता रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार सही चलता रहेगा। इसके अलावा दिन शुभ है लेकिन फिर भी बहुत ध्यान देने की जरुरत है।
कुंभ- आज खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय से बहुत परेशान रहेंगे आप। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। इसके अलावा प्रेम, संतान की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
मीन- आज घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। इसी के साथ मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा।
बड़ी खुशखबरी! त्योहारी सीजन पर सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, जानिए आज क्या है भाव?
गाय को बचाने की कोशिश में ट्रक से टकराई बीजेपी MLA की कार, लीना जैन सहित पांच घायल