आज इन राशिवालों को मिलने वाली है खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल
आज इन राशिवालों को मिलने वाली है खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय अक्सर लोग राशि देखकर अपने जीवन की शुरुआत करते है, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज का यानी 6 अक्टूबर का का राशिफल... 

मेष राशि:- मानसिक शान्ति‍ के लिए कोशिश करें। मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक जिंदगी कष्टमय हो सकती है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। शैक्षिक कार्यों में कामयाबी प्राप्त होगी। अनावश्‍यक खर्चों से परेशान हो सकते हैं।

वृष राशि:- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा’ के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार का साथ प्राप्त होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कामयाबी प्राप्त होगी। धैर्यशीलता में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि:- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जिंदगी सुखमय रहेगा। सन्तान की सेहत का ध्यान रखें। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि:- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अधिकारीयों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार की दिक्कतों परेशान कर सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी।

सिंह राशि:- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। माता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में कामयाबी मिलेगी। बातचीत में संयत रहें। तरक्‍की के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि:- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक और शोधादि कार्यों के सुखद नतीजे प्राप्त होंगे, मगर बातचीत में संयत रहें। सुस्‍वादु खानपान में रुचि रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व‍िवादों से बचने की कोशिश करें।

तुला राशि:- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। पारिवारिक जिंदगी कष्टमय हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन सुख में बढोत्तरी होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि:- मन अशान्त रहेगा। चर्चा में संयत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। अपनी भावनाओं पर न‍ियंत्रण रखें।

धनु राशि:- मन में दुःख एवं असन्तोष हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च ज्यादा रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। व्यवसाय का विस्तार होगा। परिश्रम ज्यादा रहेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।

मकर राशि:- मन खुश रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। भवन या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। व्‍यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने की कोशिश करें। नौकरी में तरक्‍की के मौके प्राप्त हो सकते हैं। 

कुंभ राशि:- मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार की दिक्कतों पर ध्यान दें। माता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च ज्यादा रहेंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। 

मीन राशि:- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने की कोशिश करें। परिवार का साथ प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। आय में कमी एवं खर्चों में बढ़ोतरी की स्‍थिति रहेगी। किसी सम्‍पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। भाइयों की मदद मिलेगी।

पाकिस्तान की धार्मिक पार्टी ने की अफगान में तालिबान सरकार को मान्यता देने की मांग

गांधी जयंती के मौके पर गायब हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री के संदेश

'कुछ भी हो जाए मैं नहीं बनूँगी मुसलमान...', धर्म बदल चुके ससुर को बहु ने दिया जवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -