आज के समय में कई लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 6 अगस्त का राशिफल।
6 अगस्त का राशिफल-
मेष- आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों पर, उनके स्वास्थ्य पर और उनसे सम्बन्धित चीजों पर ध्यान दें। थोड़ी दूरी और परेशानी का समय दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी ठीक चलेगा।
वृषभ- आज शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन स्वयं नतमस्तक हो जाएगा। जी दरअसल उनका नुकसान होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है।
मिथुन- मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा मन पर। प्रेम में लड़ाई हो सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और मानसिक स्थिति थोड़ी परेशानी वाली रहेगी। प्रेम और संतान मध्यम, व्यापार सही चलता रहेगा।
कर्क- आज आपको पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम चल रही है। व्यापार सही है। आज कहीं जाने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी टाल दें।
सिंह- आज व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। आपका व्यापार सही दिख रहा है।
कन्या- आज आप निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक कही जाएगी। इसके अलावा व्यापारिक स्थिति भी सही है। कहीं बाहर घूमने जाए तो अपना खास ध्यान रखे।
तुला- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। आज व्यापार भी सही चल रहा है। ऑफिस में सब अच्छा है लेकिन फिर भी किसी से अनबन ना करें।
वृश्चिक- आज साझेदारी में समस्या हो सकती है। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। आज स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान व्यापार भी मध्यम है। कहीं से धन का आगमन हो सकता है।
धनु- आज आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रहेगा। हालांकि धन और आय की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान और प्रेम पर ध्यान दें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार आपका ठीक चलेगा।
मकर- आज आपको सीने में विकार की आशंका है और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसी के साथ राजनीतिक गलियारों में थोड़ा मतभेद दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। इसके अलावा व्यापार भी नरम-गरम बना रहेगा। समय में और काम में कोई खराबी नहीं है।
कुंभ- आज यात्रा में कष्ट की आशंका है। भाग्य पर भरोसा करके इस समय कोई काम नहीं कर सकते। इसके अलावा भाग्य कम साथ देगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। इसी के साथ व्यापार मध्यम है। कहीं से धन के आवक बन रहे हैं।
मीन- आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। इसके अलावा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर समय को पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी करीब-करीब मध्यम दिख रहा है।
आज है वरलक्ष्मी व्रत, मालामाल होने के लिए करें यह सबसे आसान टोटका
आज है सावन महीने की मासिक दुर्गाष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और क्या न करें?
घर में भूल से भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें वरना बर्बाद हो जाता है पूरा परिवार