आज का राशिफल: आज दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं इस राशि के लोग लेकिन इन पर प्रसन्न हैं भोलेनाथ
आज का राशिफल: आज दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं इस राशि के लोग लेकिन इन पर प्रसन्न हैं भोलेनाथ
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 6 अगस्त का राशिफल।

6 अगस्त का राशिफल-

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास कार्यों में सफलता दिलाएगा। सेहत का लेकर सावधानी बरतें। आज भोले बाबा की कृपा आप पर है इसलिए जो सोचा है वही होगा।

वृषभ राशि :- कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रयास सफल होंगे। पुराने मित्रों से सुखद मिलन होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी आपके अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। धनलाभ की स्थिति बनेगी। तरक्की के योग रहेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। लाभदायक स्थिति रहेगी। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने में रुचि ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी में स्थान बदल सकते हैं।

कन्या राशि :- आज आपका कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ रहेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन दोस्तों से अनबन हो सकती है। सभी से रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखें।


तुला राशि :- दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी से विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन मनोबल बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात प्रसन्नता देगी। सेहत में स्थिरता नहीं है।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है इस वजह से किसी अन्य पर भरोसा न करें अपना काम स्वयं करें। आज मित्रों से संबंध काफी अच्छे रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। आज किसी बड़े लाभ की भी आशंका है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ​ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। परेशानियां भी आ सकती हैं। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी का परिचय देते हुए परिवार समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। सेहत का ध्यान रखें। आज भोले बाबा आप पर प्रसन्न हैं।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज कार्यों में सफलता मिलेगी और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।

मेक्सिको ने हथियारों की तस्करी को लेकर अमेरिकी बंदूक निर्माताओं पर दायर किया मुकदमा

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने डॉ रेड्डीज लैब के साथ वैक्सीन उत्पादन पर की चर्चा

बेलारूस विरोध: शुरू हुआ विपक्ष के आंकड़ों का परीक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -