आज इन राशिवालों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए क्या है आपका राशिफल
आज इन राशिवालों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए क्या है आपका राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 5 दिसंबर का राशिफल। 

 5 दिसंबर का राशिफल-

मेष राशि : आज सिर्फ बैठने के बजाय कुछ ऐसा करें जिससे आपकी कमाई बढ़ सके। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि : आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के कारण अपने आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। निवेश किया जा सकता है।

मिथुन राशि : आज कोई आपकी छवि खराब कर सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। आपका जीवन साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। समय लाभकारी रहेगा।

3 या 4 दिसंबर, जानिए कब है मोक्षदा एकादशी और क्या है इसकी पूजा विधि

कर्क राशि : आज रहेगा फिट और तंदुरुस्त। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

सिंह राशि : आज आपका दिन ठीक रहेगा। कुछ कार्यों में थोड़ा विलंब हो सकता है। इस राशि के लव पार्टनर के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। करियर में संवेदनशील फैसले लेने पड़ सकते हैं। 

कन्या राशि : आज कोशिश करें कि किसी भी तरह का जोखिम न लें। व्यापार स्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा। योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा।

तुला राशि : आज ऐसी जानकारी को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। आज आपके करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपकी हर जगह प्रशंसा होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

क्यों शादी में होता है गठबंधन, जानिए इसका मतलब और महत्व

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। लोगों के बीच आपकी एक अलग छवि बनेगी। पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं। अपनी राय और शब्दों से आज आप ज्यादातर लोगों पर अपना प्रभाव डाल सकते हैं।

धनु राशि : बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। आपको दूसरों के मामले में अपनी राय व्यक्त करने से भी बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। 

मकर राशि : निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच आवश्यक है। वरना व्यपार बिगड़ सकता है। आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगी। आज समय अच्छा नहीं है लेकिन कुछ शुभ होने के संकेत हैं।

कुंभ राशि : मित्रों के सहयोग से आर्थिक परेशानी दूर होगी। परिवार के सदस्य या जीवन साथी तनाव का कारण बन सकते हैं। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधनों को तोड़ने से बचें।

मीन राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पूरा दिन नई ऊर्जा से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धन के मामले में प्रगति होगी। पुराने अटके कार्यों में भी गति आएगी। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

नए साल में बदलेगी मंगल की चाल, इन राशि वालों का बदल जाएगा भाग्य

बुध का हो रहा राशि परिवर्तन, जानिए कौन-सी हैं लकी राशियां

आपको शक्तिशाली बना सकते हैं नंदी के ये मंत्र, रोज करें जाप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -