आज इन राशिवालों को होगा धनलाभ, जानिए अपना राशिफल
आज इन राशिवालों को होगा धनलाभ, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत में राशिफल देखते हैं. ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 31 मार्च का राशिफल.

31 मार्च का राशिफल-

मेष राशि- आज कुछ अच्छे फल मिलने वाले हैं। आज आप बहुत प्रसन्‍न होंगे और विद्यार्थियों के लिए कुछ अच्‍छा सा हो जाएगा। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-व्‍यापार का अद्भुत साथ है। कहीं बाहर जाने का प्लान है तो जरूर जाएं लाभ होगा.

वृषभ राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। इसके अलावा पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आज खर्च की अधिकता परेशान कर रही है हालाँकि जो हो रहा है शुभ है। प्रेम और संतान में दूरी है लेकिन शुभता है। कनेक्‍शन बना हुआ है। प्रेम, व्‍यापार, संतान आगे चलकर बहुत सुखद लगेगा। अभी थोड़ी परेशानी बनी हुई है।

कर्क राशि- आज आपके लिए अद्भुत समय है। जीवन शुभता से भरा है धन मिलेगा। आज खुशहाल समाचार मिल रहा है। कुंवारों की शादी भी तय हो सकती है। सब कुछ बहुत अच्छा है आज। धनलाभ होने वाला है।


सिंह राशि- आज आपको धन ही धन मिलेगा। आप व्‍यवसायिक सफलता की ओर जा रहे हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। आज व्‍यवसायिक शुभता का आशीर्वाद मिलेगा आपको। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम बना रहेगा। अच्‍छी स्थिति दिख रही है।

कन्या राशि- आज नौकरी के लिए जाने में कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुख में वृद्धि हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन हो सकता है।

तुला राशि- आज किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। इसके अलावा धन की प्राप्ति हो सकती है। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आपका मन अशान्त रहेगा। म‍ि‍त्रों के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- आज आपकी स्थिति सही कही जाएगी। बड़े शुभ लोगों का साथ है इस समय। अद्भुत समय है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी के बाद भी अपनापन है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं।

धनु राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आज पारिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।


मकर राशि- आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखें। आलस्य अधिक हो सकता है। सेहत में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ें से बचने का प्रयास करें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि- आज आपके लिए धन का आगमन होगा। कुटुम्‍बीजनों की वृद्ध‍ि होगी। खरीदारी हो सकती है। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार मध्‍यम है लेकिन वाणी कौशल इतना अच्‍छा है कि धन बढ़ रहा है।

मीन राशि- आज आपको आशातीत सफलता मिलेगी। आय में वृद्ध‍ि होगी और शुभता बनी रहेगी। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा लेकिन प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है।

नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले जान लें यह 6 नियम

कलावा धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगा उल्टा असर!

संबंध बनाने से लेकर मांसाहारी खाने तक, जानिए नवरात्र में क्या-क्या नहीं करना चाहिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -