यहाँ जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल
यहाँ जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 30 अक्टूबर का राशिफल।

30 अक्टूबर का राशिफल-

मेष राशि - आज स्वास्थ्य में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। इसके अलावा आपको ऊर्जावान लगेगा। आज आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर नहीं है और नौकरी के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का हल मिल सकता है। 

वृषभ राशि- आज मानसिक चिंता हो सकती है। इसके अलावा आप अपनी बातों के माध्यम से अपने काम निकाल लेंगे। आज आपको अपने परिवार द्वारा लाभ मिल सकता है। 

मिथुन राशि- आज आर्थिक मामलों में आपको गति मिल सकती है। इसके अलावा संतान के साथ आज किसी आर्थिक योजना की संरचना कर सकते हैं। आज वाहन के काम में नुकसान हो सकता है। 

कर्क राशि - आज सेहत को लेकर दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। आज  बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज काम में निराशा हो सकता है। 

सिंह राशि- आज व्यापारियों को कुछ रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां कम होंगी। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कोई बड़ा संकट आ सकता है।

कन्या राशि - आज संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में हर्ष रहेगा। इसके अलावा आप अपने मनोरंजन के लिये कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज ज्ञान प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि - आज वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसके अलावा पारिवारिक खर्चों की अधिकता रहेगी। आज धन लाभ के लिये आपको यात्रा करनी पड सकती हैं। इसके अलावा शिक्षार्थियों के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है।


वृश्चिक राशि- आज काम को लेकर आपका तनाव दिन मे रहेगा। वहीं शाम होते-होते सब सामान्य हो जायेगा। आज जीवनसाथी और प्रेमी दोनो के प्रति आपका दृष्टिकोण परिवर्तित हो सकता है।


धनु  राशि - आज धन कमाने के लिये परिवर्तन ला सकते हैं। इसके अलावा आज के दिन काम के तनाव से आप मुक्त रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आज आपका व्यवहार सरस रहेगा। 

मकर राशि - आज मौसम के परिवर्तन की वजह से शरीर में ताप और आलस की समस्या रह सकती है।  आज अपने जीवनसाथी के साथ दिन सुख और आनन्द पूर्वक बिताएंगे। आज संतान का सुख अच्छा रहेगा। 

कुंभ राशि - आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगो का बहुप्रतीक्षित पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज मान सम्मान को ठेस लग सकती है और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। 

मीन राशि - आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये अथक परिश्रम करेंगे। परिवार के लोग आज आपके लिये उपहार दे सकते हैं। आज कुछ ख़ास हो सकता है जो आपको बड़ी ख़ुशी भी दे सकता है।

कोरोना के कारण भारत में सुस्त पड़ी सोने की डिमांड, मांग में 30 फीसद की गिरावट

'पैगम्बर' के बाद अब 'चार्ली हेब्दो' ने छापा राष्ट्रपति एर्दवान का कार्टून, भड़का तुर्की

इतिहास का सबसे महंगा 'इलेक्शन' होने जा रहा है अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, खर्च होंगे इतने अरब डॉलर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -