आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 3 मई का राशिफल।
3 मई का राशिफल-
मेष- आज थोड़ी परेशानी हो सकती है। थोड़ा संभलकर समय को पार करें। सीने में दर्द हो सकता है। प्रेम की स्थिति ठीक दिख रही है। व्यापार मध्यम गति से चलेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा।
वृषभ- आज भाग्यवश कुछ अच्छा हो सकता है लेकिन अपमानित हो सकते है। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम गति से चल रहा है। व्यापार जैसे चल रहा है, चलने दें। बहुत प्रयास करके खुद को नुकसान न पहंचाएं।
मिथुन- आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर समय को पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक ठाक है। आज व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय कहा जाएगा।
कर्क- आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय में कोई नई शुरुआत करने की जरूरत नहीं है। आज नौकरी-चाकरी संघर्ष के साथ चलती रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। आज प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है।
सिंह- आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य सफलता की ओर जाएगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। आज प्रेम की स्थिति मध्यम लेकिन संतान पक्ष अच्छी स्थिति में चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय चल रहा है।
कन्या- आज आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के आसार हैं। आज विद्यार्थियों के लिए कोई बहुत अच्छा समय नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब सही चलता रहेगा।
तुला- आज घर में कोलाहल दिख रहा है। थोड़ी खटपट दिख रही है। आज घरेलू सुख बाधित है। आज स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब मध्यम रहेगा।
वृश्चिक- आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यापार आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य प्रभावित, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक स्थिति ठीक दिख रही है।
धनु- आज पूंजी का निवेश न करें। किसी गलत काम में पैसे न लगाएं। आज कुटुम्बीजनों से न उलझें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय कहा जाएगा।
मकर- आज नरम-गरम समय बना रहेगा। बहुत अच्छे-बहुत बुरे में फंसे रहेंगे आप। आज स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे आप।
कुंभ- आज आर्थिक मामलों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे।
मीन- आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा से बचें। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम, व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा।
क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
बंगाल नंदीग्राम सीट अपडेट- भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया
तेलंगाना राज्य के वन मंत्री एलोला इंद्रकरण रेड्डी ने मुसलमानों से किया ये आग्रह