जैसा की आप सभी जानते है कि आज रामनवमी का आठवां दिन है, और आज के दिन माँ महागौरी की पूजा की जाती है, ऐसी मान्यता है कि आज के दिन जो कोई भी माँ महागौरी की पूजा अर्चना करता है वह उन पर प्रसन्न हो कर उन्हें मनचाही मुराद देती है, इतना ही आज महागौरी की कृपा कई राशि के जातकों पर है, तो चलिए जानते है आज यानि 29 मार्च का राशिफल....
मेष: कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। परिवर्तन लाभप्रद रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं।
वृष: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मिथुन: कारोबार विस्तार के लिए भाइयों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
कर्क: मानसिक शांति रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। भवन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे।
सिंह: वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
कन्या: वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं।
तुला: मानसिक शांति रहेगी। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
धनु: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
मकर: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ: परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
मीन: आय में व्यवधान तथा खर्चों की अधिकता रहेगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मद्रास उच्च न्यायालय ने पी. वडमलाई को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया
आज इन राशि के जातकों पर होगी माँ कालरात्रि प्रसन्न, यहाँ जानिए आपका राशिफल
राशिद खान की टीम के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, अफगानिस्तान ने पहली बार सीरीज जीत रचा इतिहास