आज इन राशिवालों को मिलेगा बड़ा धनलाभ, जानिए क्या है आपका राशिफल?
आज इन राशिवालों को मिलेगा बड़ा धनलाभ, जानिए क्या है आपका राशिफल?
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 28 जुलाई का राशिफल।

28 जुलाई का राशिफल-

मेष: आज का दिन बेहद ही खास साबित हो सकता है। आपके जीवन में कुछ नए परिवर्तन होंगे, जो आपको लाभ देंगे। आज आपको कुछ अच्छा लाभ हो सकता है और यह लाभ आपको बड़ी सफलता दिला सकता है।

वृषभ: आज बहुत ही बेहतरीन और सकारात्मकता से भरा हुआ रहेगा। इसी के साथ घरवालों के अच्‍छे आचरण से आप खुश रहेंगे। सफलता का यश दुगनी ख़ुशी देगा। आज आपकी किस्मत में कोई बड़ी धनराशि का आना भी लिखा है

मिथुन: आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। आपके ऊपर जिम्‍मेदारियों का बोझ आ सकता है। आज आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क: आज का दिन थोड़ा परेशानियों से भरा हुआ हो सकता है, और साथ ही तबियत में खराबी या फिर मन बेचैन भी रह सकता है। आज आपको बड़े कष्ट हो सकते हैं। पैसा मिलने के कोई आसार नहीं है।

सिंह: आज का दिन बहुत सारी खुशियां लेकर आ रहा है। इसके अलावा जीवन में उमंग और उत्साह के साथ उल्लास भी होगा लेकिन ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। 

कन्या: आज किसी भी बात का निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। अकस्मात् दुर्घटना हो सकती है। जोखिम के काम से दूर रहें वरना आपको बहुत घातक परिणाम मिलेंगे।

तुला: आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके किए हुए कार्य में आपको सफलता मिलने के आसार है। आप अपनी बोलचाल से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। धन मिल सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन थोड़ा दुखदायी हो सकता है। हो सकता है कि आज समय आपका साथ नहीं देगा। आज आपके साथ बहुत कुछ अच्छा नहीं होने वाला है। कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।


धनु: आज बहुत ही अच्छा दिन है और दिन अवसर से भरा होने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आज आपके हाथ कुछ बहुत अच्छा लग सकता है।

मकर: आज का दिन कुछ इस तरह होने वाला है, कि इन राशिवालों को अपने विशेष कार्य के लिए धैर्य से काम करना होगा। इसके अलावा जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि हो सकती है। 

कुंभ: आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।आज आपका दिन बहुत ही खास होने वाला है। इसके अलावा आपके किए गए कार्यों से आपके परिवार का मान बढ़ेगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा।

मीन: आज का दिन भक्ति और भगवान की आराधना में ही बीतने वाला होगा। काम के प्रति आपकी पूरी निष्‍ठा रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। 

धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, 1 से खुलेंगे छठी से 12वीं तक के स्कूल

बाढ़ से इंसानों के साथ जानवर भी परेशान.. घर की छत पर चढ़ गया 'मगरमच्छ'

इस वीकेंड इंडियन आइडल 12 के सेट पर होंगे कई बड़े खुलासे, कविता कृष्णमूर्ति-कुमार सानू आएँगे नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -