आज इस एक राशि के नसीब में है बड़ी ख़ुशी, इन्हे मिल सकता है बड़ा धोखा
आज इस एक राशि के नसीब में है बड़ी ख़ुशी, इन्हे मिल सकता है बड़ा धोखा
Share:

आज के समय में राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 28 जनवरी का राशिफल।

आज का राशिफल -
 
मेष राशिफल: आज आपके विचारों में उलझन बन सकती है और आज नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहने वाला है और घर में कोई नया काम आरंभ कर सकते हैं। आज आपकी लेखन कार्य में रुचि रहेगी और आपकी दूर की यात्रा का योग है। आज आपके लिए दिन बहुत शुभ है।

वृषभ राशिफल: आज किसी पारिवारिक काम को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। आज कारोबार में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। आज आप अपने बातों से औरों को प्रभावित कर सकेंगे और धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है।

मिथुन राशिफल: आज शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस होगा और आज उत्तम भोजन का आनंद मिलेगा। आज आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा प्रवास पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क राशिफल: आज शरीर स्वस्थ रहेगा, लेकिन मन अच्छा नहीं होगा। आज पारिवारिक लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज आपका अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। दोस्तों के साथ बहस से बचें।

सिंह राशिफल: आज अनेक प्रकार का लाभ मिलने वाला है और घर के बुजुर्गों या दोस्तों से लाभ मिलेगा। आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ सकती है और नौकरी में पदोन्नति या आय वृद्धि का योग है।

कन्या राशिफल: आज व्यापार में बकाया पैसे की वसूली कर सकते हैं। आज नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिलने वाला है। आज परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे।

तुला राशिफल: आज आपकी विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आज कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा और यात्रा से धन खर्च होगा। आज सरकारी योजना का लाभ मिलने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और ध्यान रहे खान पान को लेकर परेशानी हो सकती है। आज दुर्घटना से बचे और व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज घर में धार्मिक आयोजन पूरी कर सकते हैं। आज आपको धोखे से बचकर रहना है.

धनु राशिफल: आज दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज भागेदारी वाली व्यापार से लाभ मिलने की संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ घरेलू कार्यों को लेकर मतभेद हो सकता है।

मकर राशिफल: आज व्यापार में काम धंधे का विस्तार होगा। मातृ पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। आज दैनिक आर्थिक आय में वृद्धि होगी। आपको बहुत कुछ अच्छा मिल सकता है।

कुंभ राशिफल: आज आपको पेट से संबन्धित समस्या परेशान कर सकती है। विचारों में परिवर्तन हो सकता है। आज व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए अधिक मेहनत करने वाले हैं। यात्रा में परेशानी होगी लेकिन आज आपके नसीब में बहुत अच्छी चीज़ें होने वाली हैं।

मीन राशिफल: आज रिशतेदारों से विवाद होगा और माता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज अनिद्रा के कारण मन अशांत रहेगा और आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।

इन दो राशियों की किस्मत में आएगा बड़ा परिवर्तन, जानिये क्या है आज का राशिफल

आज भाग्य देगा इन राशिवालों का साथ, इस एक राशिवाले को नहीं जाना चाहिए बाहर

आज इन राशिवालों को प्रेम में मिलेगी सफलता, इन्हे हो सकता है खतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -