दशहरे पर जानें क्या कहती है आपकी किस्मत, जानें आपका राशिफल
दशहरे पर जानें क्या कहती है आपकी किस्मत, जानें आपका राशिफल
Share:

यूँ तो हर कोई अपने दैनिक काल की शुरुआत अपने राशिफल के साथ शुरू करना चाहता है, तो चलिए जानते आज यानी 25 अक्टूबर 2020 का राशिफल... 

मेष: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन ना हो इसका ध्यान रखें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें और अपने कार्य पर फोकस रखें। 

वृषभ: व्यापारियों को व्यापार में सुधार के लिए आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। रोजगार जातकों को नए अवसर प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

मिथुन: आज सुबह से आपको छुटपुट लाभ होते रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय से संबंधित मुद्दे हल होते दिखेंगे। परिजनों से सुखद समाचार प्राप्त होगा। लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे।

कर्क: आज आप अपने में ही मस्त रहेंगे। विरोधियों की आलोचनाओं की तरफ ध्यान न देकर अपने कार्य पर फोकस रखें। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे और नए रिश्ते बनेंगे।

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। शत्रुओं के षड़यंत्र और लोकपवाद से बचकर रखें। परिवार के किसी सदस्य की वजह से चिंता हो सकती है 

कन्या: परिवार में आयोजित मंगल कार्यों से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन मित्रों से निराशा हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए फैसले लाभदायक होंगे।

तुला: ऑफिस में आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। बेरोजगार युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की योजना बन रही है। 

वृश्चिक: आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। ऑफिस में अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा और किसी बड़ी योजना का हिस्सा भी बनेंगे।

धनु: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। सरकारी अधिकारी की मदद से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें, शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

मकर: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। शांत रखकर केवल अपने कार्य पर ध्यान दें और उसको बेहतर बनाएं। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। 

कुंभ: आज वाहन व जमीन खरीदने के सुखद संयोग बनेंगे। साथ ही घर गृहस्थी के उपयोग होने वाली प्रिय वस्तु भी खरीदी जा सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव बना रहेगा। 

मीन: चंद्रमा आज अपनी उच्च राशि में विराजमान हैं। अत: संतान से संबंधित समस्याओं का अंत होगा। छात्रों की किसी कम्पटिशन में जीत हो सकती है। ऑफिस में खास उपलब्धि प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।

नवरात्रि के आठवें दिन इन राशिवालों के जीवनकाल में होगी सुख की प्राप्ति, जानें अपना राशिफ

किस राशि पर मेहरबान और किससे नाराज हैं माँ कालरात्रि, जानिए राशिफल

नवरात्रि के छटवें दिन इन राशिवालों पर रहेगी मातारानी की कृपा, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -