आज इन राशिवालों के लिए है सुखद समय, जानिए अपना राशिफल
आज इन राशिवालों के लिए है सुखद समय, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 25 मई का राशिफल।

25 मई का राशिफल-


मेष- आज आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ होगा। इसके अलावा प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। आज एक अच्‍छी और सुखद स्थिति है। शनिदेव आपसे खुश हैं इस वजह से आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे।

 
वृषभ- आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्‍टर्ब करने की कोशिश करेंगे लोग लेकिन आप जीत जाएंगे। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम में निकटता है। संतान का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सुखद समय है। आज व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है।


मिथुन- आज खर्च से मन परेशान रहेगा। थोड़ी कमजोरी का अनुभव करेंगे, स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में। इसी के साथ प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। आज मन थोड़ा खराब होगा और अपनों के ही शिकार होंगे।


कर्क- आज व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। इसके अलावा बच्‍चों की सेहत में सुधार होगा। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। इसी के साथ प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा। अद्भुत समय है। कुछ लाभदायक मिलने वाला है और उससे आपका भविष्य उज्जवल होगा।

सिंह- आज यात्रा में लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। इसके अलावा धार्मिक बने रहेंगे। आज अच्‍छी स्थिति है। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। इसके अलावा कई ऐसे काम है जो अपने आप बनते दिख रहे हैं।

कन्‍या- आज उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। इसके अलावा व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। आज प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

तुला- आज आपको जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। इसके अलावा पति-पत्‍नी की चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति धनदायक है। संतान की स्थिति आज्ञापालक की है। अद्भुत समय है। हरी वस्‍तु का दान करते रहें।

वृश्चिक- आज जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। इसके अलावा समय को थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है। शनिदेव का पूजन करें, वही आपकी नैय्या को पार लगा सकते हैं।

धनु- आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। गृहमिलाप भी संभव है। इसके अलावा प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक है। कहीं से कोई बड़ी खबर मिलेगी जो आपको खुश कर देगी।

मकर- आज धन का आगमन बढ़ेगा। इसके अलावा कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। आज निवेश करने से बचें। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा। इसके अलावा बढ़ि‍या समय है। आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। हाथ में धन होने से बाहर खाने का मन होगा।

कुंभ- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापारियों के लिए अच्‍छा समय है सब काम हो जाएंगे। नौकरी करने वालों के लिए भी सुखद समय दिख रहा है। महत्‍वपूर्ण निर्णय थोड़ा टाल कर रखें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। घर में सुख-शांति का माहौल होगा।

मीन- आज दिन बहुत खास है। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम बहुत अच्‍छी स्थिति में है। इसी के साथ भाग्‍य में बढ़ोत्‍तरी में प्रेम का योगदान होगा। इसी के साथ व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है।

30 मई को है वट सावित्री व्रत, रोगमुक्ति के लिए करें यह उपाय

अगर आपको भी है मांगलिक दोष तो मंगलवार को करें यह काम

इन 2 राशि वालों के लिए जी का जंजाल होता है काला धागा, गलती से भी नहीं चाहिए बांधना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -