माँ चन्द्रघंटा की कृपा से इन राशि के जातकों के लिए बन रहा खास योग, यहाँ जानिए आपका राशिफल
माँ चन्द्रघंटा की कृपा से इन राशि के जातकों के लिए बन रहा खास योग, यहाँ जानिए आपका राशिफल
Share:

आज नवरात्री का तीसरा दिन है और आज के दिन चन्द्रघंटा की पूजा की जाती है,  और इसी के साथ आज सभी लोग अपने दिन की शुरुआत भी अपने राशिफल के साथ कर रहे है ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानि 24 मार्च 2023 का राशिफल... 

मेष: इस राशि के जातकों को आज पूर्व में अर्जित किए गए पुण्य कार्यों का लाभ मिलेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए आज का दिन शुभ है। पब्लिक सेक्टर से लाभ मिलेगा और मित्रों का सहयोग रहेगा।

वृष: इस राशि के जातकों के आज सरकारी कार्य थोड़ी देरी से बनेंगे। मेहनत करने का मन नहीं करेगा। पिता पक्ष से लाभ सम्भव है। सामाजिक कार्यों से लाभ होगा।

मिथुन: इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी के पुण्य कार्यों से लाभ मिलेगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। भाग्य साथ देगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क: इस राशि के जातक को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। मन उदास रहेगा। खर्च बढ़ेगा।

सिंह: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। बुद्धि पूरी तरह से मन के मुताबिक़ काम करेगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या: शिक्षा के लिए इस राशि को आज पब्लिक सेक्टर के कार्य पूरा करने के लिए समय खर्च करना पड़ेगा। दौड़ भाग करनी होगी। हाथ तंग रहेगा और लाभ नहीं होगा। दवा पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

तुला: इस राशि के जातकों का आज का दिन शिक्षा के लिए अच्छा है। संतान के लिए समय शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कुछ लाभ सम्भव है।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। भाग्य के कारण पब्लिक सेक्टर में फंसे मामले सुलझेंगे। धन प्राप्ति के भी योग है।

धनु: इस राशि के जातकों को आज पराक्रम दिखाने का दिन है। शरीर स्वस्थ्य रहेगा। भाग्य साथ देगा और यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर: इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाणी का प्रभाव बना रहेगा। विदेश से कुछ लाभ हो सकता है।

कुंभ: इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। बुद्धि विवेक से लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुख में वृद्धि होगी।

मीन: इस राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कार्यों में उलझन रहेगी। व्यापार में लाभ सम्भव है। खर्चा बढ़ेगा और हाथ तंग रहेगा।

आज इन लोगों पर होगी माता शैलपुत्री की असीम कृपा, यहाँ जानिए आपका राशिफल...

आज बढ़ सकती है इन राशि के जातकों की चिंता, जानिए आपका राशिफल

इस तरह होगी इन राशि के जातकों के दिन की शुरुआत, जानिए आपका राशिफल...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -