आज इन राशिवालों का दिन होगा बेहद ही खास, जानिए आपका राशिफल
आज इन राशिवालों का दिन होगा बेहद ही खास, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत अपने राशिफल से न करता हो, तो चलाइये जानते आज यानी 23 नवंबर 2020 का राशिफल.... 

मेष: आज कुछ खास योग आपके लिए आज बड़ी डील करवा सकते हैं। आज आपको कहीं से सम्‍मान की प्राप्ति हो सकती है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। 

वृष: आज आप बहुत ही मनोरंजन तथा मस्ती के मूड में रहेंगे। दिमाग में बहुत सी योजनाएं बनेंगी। नजदीकी मित्रों के सहयोग से आपके काफी काम सफल भी होंगे। साथ ही अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन काफी क्रिएटिव साबित हो सकता है। रचनात्‍मक किस्‍म के लोगों को आज लाभ होने की उम्‍मीद है। आपका आज का दिन कोई क्रिएटिव काम करने में पूरा बीत सकता है।

कर्क: भाग्य और समय आपके पक्ष में हैं, इसका भरपूर फायदा उठाएं। कोई भी नीति अपनाकर अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। तथा आप अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे।

सिंह: आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता वाला हो सकता है। धर्म आध्यात्म के मामले में आपकी रुचि बढ़ेगी और पढ़ाई के मामले में आज आपको काफी लाभ होगा।

कन्या: अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी पारिवारिक मामला चल रहा है तो उसे बहुत ही आसानी से हल किया जा सकता है, सकारात्मक तरीके से इस पर कार्य करें। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए भी आज का दिन बहुत उत्तम है।

तुला: आज का दिन आपके लिए खास रूप से लाभदायी होने वाला है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। आपके किसी नए प्रॉजेक्‍ट पर अब काम शुरू हो सकता है। 

वृश्चिक: किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए हितकारी रहेगी। इसलिए उस पर अवश्य ही अमल करें। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व परिवार के लिए समय निकालेंगे, इससे आपसी संबंध और अधिक मजबूत तथा मधुर होंगे।

धनु: आज के दिन आपको सामान्‍य तौर पर अधिक सावधान रहने की जरूरत है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है।

मकर: राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आपको विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती हैं, इसलिए अपने जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करें। कोई पुराना मतभेद भी हल होने से आपकी तरक्की के रास्ते प्रशस्त होंगे।

कुंभ: आज का दिन वैसे तो आपके हित में है, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको परेशानी हो सकती है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। 

मीन: इस समय निवेश संबंधी कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें, आपको धन संबंधी कुछ उपलब्धियां भी हासिल होने वाली हैं। इस समय लाभदायक ग्रह गोचर चल रहा है इसका भरपूर सदुपयोग आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।

क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारे, यहाँ जानिए राशिफल

आज इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारे, देखिये यहाँ राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -