जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें, किसे मिलेगा लाभ और किसे होगी हानि
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें, किसे मिलेगा लाभ और किसे होगी हानि
Share:

आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत में राशिफल देखते हैं ताकि उन्हें पूरे दिन के बारे में जानकारी हो सके। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 22 फरवरी का राशिफल।

22 फरवरी का राशिफल-

मेष - आज धनार्जन होता रहेगा और लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी होगी। घरवालों से निकटता आएगी। आज ज्‍यादा बोलना नुकसानदेह हो सकता है। आज जुआ, लॉटरी में पैसे न लगाइएगा और प्रेम की अच्‍छी स्थिति है।

वृषभ- आज नायक नायिका की भांति सराहे जा रहे हैं और ऊर्जा में बढ़ोत्‍तरी हो रही है। आज मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। आज प्रेम की बहुत अच्‍छी स्थिति है।

मिथुन- आज अच्छा समय है। कोई दिक्कत नहीं है। आज अकारण चिंतित हो सकते हैं। खर्च की थोड़ी अधिकता हो सकती है। आज प्रेम की स्थिति अच्छी होती हुई दिख रही है।

कर्क- आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। आज आर्थिक योजनाएं फलीभूत हो रही हैं और शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। आज क्रोध से बचें। आज प्रेम बढ़ सकता है।

सिंह- आज राजसत्ता पक्ष का लाभ मिलेगा। प्रमोशन के चांसेज बनेंगे। आज नौकरी चाकरी लग सकती है और कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। अच्छी स्थिति दिख रही है। आज मानसिक चंचलता पर काबू रखें। आज आपके प्रेम की अच्छी स्थिति है।

कन्या- आज भाग्यवश कोई काम बनेगा। आज धर्म-कर्म में विश्वास बढ़ेगा। आज किसी से उलझिए मत। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है।

तुला- आज परिस्थितियों से उबर जाएंगे। आज चोट लग सकती है। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। सब ठीक हो जाएगा। आज प्रेम की मध्यम स्थिति है।

वृश्चिक- आज शादी तय हो सकती है। रोजीरोजगार में तरक्की हो सकती है। छुट्टी सा महसूस करेंगे। आज क्रोध पर काबू रखें। आज प्रेम आपका रंगीन बना रहेगा।

धनु- आज मामा पक्ष से लाभ हो सकता है। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज बुजुर्गों से लाभ मिल सकता है। आज गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज मानसिक चंचलता पर काबू रखें। आज प्रेम की बहुत अच्छी स्थिति है।

मकर- आज कुछ लिखने-पढ़ने या किसी अन्य काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो बहुत अच्छा समय है। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और अक्रामकता से बचें। आज प्रेम परवान चढ़ रहा है।

कुंभ- आज भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि हो सकती है। आज घर में कोई उत्सव हो सकता है। आज भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी का योग है। आज आपका मन खुश रहेगा। घर में समय व्यतीत करेंगे। आज क्रोध पर काबू रखें। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है।

मीन- आज नया व्यापार, नया कार्य करना चाहते हैं तो करें। अच्छा समय चल रहा है। आज आक्रमकता से बचें। आज प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। आज व्यवसाय की बहुत अच्छी स्थिति है।

आज महाशिवरात्रि पर इस एक राशि को मिलेगा सब कुछ

जानिए केसा होगा आज आपका दिन, क्या कहता है आपका राशिफल

महाशिवरात्रि से पहले 2001 साल बाद इस एक राशि पर मेहरबान हैं भोलेनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -