आज इन राशिवालों को मिलेगी कार्यों में सफलता, जानिए क्या है आपका राशिफल
आज इन राशिवालों को मिलेगी कार्यों में सफलता, जानिए क्या है आपका राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 2 अक्टूबर का राशिफल। आज नवरात्रि का सांतवा दिन है और आज आपकी किस्मत में क्या लिखा है आइए जानते हैं। 

2 अक्टूबर का राशिफल-

मेष राशि- आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आज स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन आलस्य परेशान कर सकता है। आज आपकी धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

वृषभ राशि- आज आपका कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा कारोबार में सावधानी बरतें। कुछ व्यवधान आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

कर्क राशि- आज आप धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


सिंह राशि- आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखें। आलस्य अधिक हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।


कन्या राशि- आज आय के साधन में बढ़ोतरी हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। इसके अलावा आपके जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि- आज नौकरी के लिए जाने में कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आज किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। धन की प्राप्ति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आपका मन अशान्त रहेगा। म‍ि‍त्रों के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


धनु राशि- घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें।


मकर राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। तनाव से दूर रहें।

कुंभ राशि- आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इसके अलावा किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है।  कर्ज लेने से बचें। आज परिवार में धार्मिक कार्य होंगे और मीठे खानपान में रुचि‍ रहेगी। इसके अलावा नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आज पारिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

काली माँ की मूर्ति तोड़ी, मंदिर में लिख दी बाइबिल की आयत.., विदेशों में हिन्दुओं पर लगातार हमले

नवरात्री पर करें इन 10 चमत्कारी मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

इस विधि से करें मां कात्यायनी की पूजा, जानिए बीज मंत्र और कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -