आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, यहाँ जानिए आपका राशिफल
आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, यहाँ जानिए आपका राशिफल
Share:
आज के समय ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानि 02 अप्रैल 2023 का राशिफल...
 
मेष: आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सास-बहू के बीच प्रेम बढ़ेगा।
 
वृषभ: व्यक्तिगत संबंधों में प्रेम व परिपूर्णता रहेगी। आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलें। व्यावसायिक यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।
 
मिथुन: नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव बढ़ेगा। कानूनी मामले परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। निवेश से लाभ।
 
कर्क: अपनी योजनाएं गुप्त रखें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। परिवार में विवाह या धार्मिक कार्य की योजना पर विचार हो सकता है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा।
 
सिंह: किसी मित्र या रिश्तेदार से संबंधित अशुभ समाचार मिल सकता है। मेहमानों के असमय आगमन से काम बाधित हो सकता है। लेनदेन एवं क्रय-विक्रय में पूर्ण सावधानी रखें। नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
 
कन्या: पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने जाने की योजना बन सकती है। पड़ोसी से संबंध मधुर बनेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर कोई बाधा उत्पन्ना हो सकती है।
 
तुला: भाइयों से अनबन हो सकती है। अनावश्यक चिंताओं से घिर जाएंगे। अचानक स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। निवेश नुकसान दे सकता है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।
 
वृश्चिक: मीठा बोलना शुभ फल देगा। धर्म व आध्यात्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के आसार हैं। संतान की किसी विशेष उपलब्धि से प्रसन्नता बढ़ेगा।
 
धनु: वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। भौतिक व भावनात्मक स्तर पर आपमें कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। कानूनी मामलों में अड़चनें आएंगी। पति-पत्नी के बीच सामजस्य बना रहेगा।
 
मकर: प्रतिस्पर्धी आपको पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय रहेगा। माता-पिता की सेवा में तत्पर रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा पाठ में मन लगेगा
 
कुंभ: मनोबल बढ़ेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हर्ष देगी। प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होगी। जीवनसाथी से सुख व आनंद मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
 
मीन: परिवार की कुछ समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से हल करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। रुका धन प्राप्त हो सकता है। भाइयों में प्यार बढ़ेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे।
 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -