आज इस राशिवालों को मिलेगा बड़ों का आशीर्वाद, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
आज इस राशिवालों को मिलेगा बड़ों का आशीर्वाद, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
Share:

आज के वक़्त में हर कोई अपने कार्य और दिन की शुरुआत अपने राशिफल के साथ करता है, तो चलिए जानते है आज यानि 18 नवंबर 2021 का राशिफल....

मेष: आज आपके स्वभाव में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। आप अपनी बातों से आसपास के लोगों में भी सकारात्मकता भर सकते हैं। नवम भाव में विराजमान चंद्रमा धार्मिक क्रियाकलापों में भी आपकी रुचि जगाएंगे। 

वृषभ: आपके अष्टम भाव में चंद्रमा के विराजमान होने से आज के दिन स्वास्थ्य समस्याएं आपको हो सकती हैं। यदि आप प्रतिदिन व्यायाम आदि करते हैं तो आपके स्वास्थ्य पर ज्यादा बुरा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। 

मिथुन: आपके सप्तम भाव में आज के दिन चंद्रमा विराजमान होंगे इसलिए छोटे व्यवसायियों की इनकम आज अचानक से बढ़ सकती है। आज वैवाहिक जीवन में भी आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। 

कर्क: कार्यक्षेत्र में इस राशि वालों को आज सावधानी से रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास करने से आज के दिन आपको बचना होगा।

सिंह: आज चंद्रमा आपके प्रेम भाव यानि के पंचम भाव में विराजमान रहेंगे इसलिए लव लाइफ में आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन आपका लवमेट आपसे अपने दिल की बातें साझा कर सकता है। 

कन्या: बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि के जातकों को आज के दिन माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा जिससे जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। चतुर्थ भाव में विराजमान चंद्रमा आज के दिन आपको पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव देंगे। 

तुला: आपके तृतीय भाव में विराजमान चंद्रमा आज आपको साहसी बनाएंगे। जिन कार्यों को करने में अक्सर आप हिचकिचाते हैं उनको भी आज के दिन पूरे आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं। 

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक आज अपनी वाणी से समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। यदि राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज के दिन आपको सुखद अनुभव हो सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है। 

धनु: चंद्र ग्रह आज के दिन धनु राशि में ही विराजमान होंगे। धनु राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में अच्छे फल आज प्राप्त हो सकते हैं। यदि करियर क्षेत्र में कोई परेशानी थी तो उसका हल आपको अपने जीवनसाथी से मिल सकता है। 

मकर: मकर राशि वाले कुछ लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। चंद्रमा द्वादश भाव में विराजमान होकर आपके खर्चे बढ़ा सकते हैं। दिन की शुरुआत में ही यदि सही बजट प्लान कर लेंगे तो दिन अच्छा गुजरेगा।

कुंभ: आपके लिए आज का दिन सुखद होगा क्योंकि चंद्रमा एकादश भाव में विराजमान होकर आपको कई स्रोतों से लाभ प्रदान करवा सकते हैं। बीते समय में यदि आपने कहीं निवेश किया था तो उसका लाभ भी आज के दिन इस राशि के कुछ जातकों को प्राप्त हो सकता है।

मीन: आज चंद्रमा आपके कर्म भाव में विराजमान होंगे इसलिए कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा आज के दिन बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आ रही उलझनों को अपने सहकर्मियों के साथ बातचीत करके सुलझा सकते हैं।

आज इन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, जानिए केसा होगा आपका दिन

बहुत ही मगलमय होगा आज इन राशिवालों का दिन, यहाँ जानें अपना राशिफल

आज इन राशिवालों का दिन होगा बहुत व्यस्त, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -