आज इन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, जानिए केसा होगा आपका दिन
आज इन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, जानिए केसा होगा आपका दिन
Share:

अपने हर दिन को शुभ बनाने के लिए हर कोई अपने दिन की शुरुआत अपने राशिफल के साथ करना चाहता है, तो चलिए जानते है आज यानी 17 नवंबर 2021 का राशिफल.... 

मेष: इस राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है आज का दिन। नौकारी व व्यवसाय में लाभ हो सकता है। गृह निर्माण सम्बन्धी योजनाएं सफल हो जाएंगी। आत्मविश्वास भरपूर होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।

वृष: आज इन राशिवालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है, साथ ही व्यवसाय में सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। 

मिथुन: मिथुन राशिवाले जातक यदि नौकरी की तलाश में है तो उनके लिए भी अच्छी खबर आने वाली है। व्यवसाय में कोई नया कार्य संभावित है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। मेष व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा।

कर्क: बैंकिंग, फाइनेन्स व आईटी जॉब में लाभ की प्राप्ति से मन खुश होगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिल सकता है। व्यवसाय में योजना फलीभूत होगी।

सिंह: व्यवसाय से जुड़े लोग बदलावों की तरफ प्रेरित हो सकते है। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी रहेगी। मानस‍िक परेशान‍ियां बढ़ सकती हैं। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

कन्या: व्यवसाय में कोई रुका धन मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में फ़ायदा होगा। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बनते हुए नज़र आए रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिज्ञ अपने क्षेत्र में सफल रहेंगे।

तुला: स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन-सुख में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में लाभ की संभावना है।

वृश्चिक: आज इन राशिवालों के लिए सफलता के मार्ग खुलते हुए नज़र आ रहे है। वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। 

धनु: शिक्षा में सफलता की हासिल हो जाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। व्यवसाय में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।

मकर: पारिवारिक कार्यों में सफलता मिल जाएगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में हमेशा संयम बनाकर रखें।

कुम्भ: छात्रों की स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। मीडिया व आईटी जॉब के लोग सफल रहेंगे। संत आशीर्वाद का सुख मिल सकता है।

मीन: जॉब में परिवर्तन हो सकता है। रियल स्टेट में लाभ होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। बैंकिंग से सम्बद्ध लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।

बहुत ही मगलमय होगा आज इन राशिवालों का दिन, यहाँ जानें अपना राशिफल

आज इन राशिवालों का दिन होगा बहुत व्यस्त, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

कुछ इस तरह होगा आज इन राशिवालों का दिन, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -