क्या होगा आज आपके साथ और कैसा है आपका आज का राशिफल, जानिए यहाँ?
क्या होगा आज आपके साथ और कैसा है आपका आज का राशिफल, जानिए यहाँ?
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 15 अक्टूबर का राशिफल।

15 अक्टूबर का राशिफल-

मेष: आज किसी मामले में आपको सफलता मिलने से पूरे दिन खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के लोग भी आपकी खुशी में ही खुश रहेंगे। पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा।

वृषभ: आज का दिन आपका काफी व्‍यस्‍त हो सकता है। आज आपको किसी कार्यवश अधिक काम करना पड़ सकता है। यह किसी दूसरे के काम के लिए भी हो सकता है। 

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आपका आज का दिन दूसरों के लिए परोपकार के कार्य करने में भी बीतेगा। 

कर्क: आज भाग्‍य की तरफ से देखें तो आपका दिन उत्‍तम है और ग्रहदशा आपके अनुकूल है। परिश्रम का लाभ आपको मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। 

सिंह: आज विद्या, ज्ञान की वृद्धि होगी। दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आपको कुछ अच्‍छा प्राप्‍त होगा तो कुछ गंवाना भी पड़ सकता है।

कन्या: आज आप बिना किसी बात से डरे हर क्षेत्र में अपना कार्य पूर्ण करेंगे। नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी तो व्‍यापारियों के लिए आज मुनाफा अच्‍छा होने का दिन है। 

तुला: आज पैसा आपके हाथ से पानी की तरह बह सकता है और इस वजह से आपका मन भी परेशान हो सकता है। आपके मन की कोई बात न होने से आप दुखी रहेंगे। 

वृश्चिक: आज का दिन आपका मिला-जुला बीतेगा। ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। 

धनु: आज का दिन आपके लिए मिला-जुलाकर बीतेगा। कहीं से आपको अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है तो किसी मामले में आपको परेशानी भी हो सकती है।

मकर: आज सुब‍ह से ही किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। किसी शारीरिक रोग की वजह से आज आपकी पीड़ा बढ़ सकती है।

कुंभ: आज के दिन आपका दिमाग अच्‍छा काम करेगा और आप कुछ बुद्धि से भरे समझदारी वाले फैसले ले सकते हैं, जिनका लाभ आपको आगे चलकर मिल सकता है। 

मीन: आज का दिन आपका मन खुश कर देने वाला होगा। रुपये-पैसों के मामले में आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। आपके खर्च बढ़े रहेंगे। 

आज इस एक राशिवालों को लगाना चाहिए पीला तिलक, बन जाएंगे सारे काम

इन राशिवालों के लिए खुशियों का भंडार है आज का दिन, जानिए राशिफल

आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई जिम्मेदारियां, जानिए आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -