आज का दिन इन राशिवालों के लिए रहेगा लाभ दायक, जानिए आपका राशिफल
आज का दिन इन राशिवालों के लिए रहेगा लाभ दायक, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, तो चलिए जानते आज यानी 15 मई 2021 का राशिफल....

मेष: अग्नि तत्‍व की राशि मेष वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है और इससे आपका नुकसान हो सकता है। 

वृषभ: आज वृष राशि वालों का दिन थोड़ा कठिनाई से बीतेगा। आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोपभाजन बनना पड़ सकता है।

मिथुन: आज का दिन आपको विशेष लाभ देने वाला नजर आ रहा है। दिन के पूर्वार्द्ध में छुटपुट लाभ हो सकता है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे और परिवार में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी।

कर्क: आज का दिन शुभ है और आप में ही काफी व्‍यस्‍त रहने वाले हैं। आज कुछ रुके कार्यों के बन जाने से मन में हर्ष होगा और तनाव आपसे कोसों दूर रहेगा। 

सिंह: आज शत्रुओं से बचने का प्रयास करें। ऑफिस में कोई बॉस से आपकी शिकायत कर सकता है। इस वक्‍त वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को ऑफिस के लोगों की राजनीति का 

कन्या: आज ग्रहों की दशा आपके लिए अनुकूल मालुम हो रही है। कर्म करने वालों को तत्‍परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख प्राप्‍त होगा और परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है।

तुला: आज आपके मन में किसी बात को लेकर पहले से चल रही उलझन और बढ़ सकती है। पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। समस्याओं के समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। 

वृश्चिक: आज आपका दिन किसी विशेष योजना की प्‍लानिंग करने में बीतेगा। यह बात घर परिवार या फिर ऑफिस से जुड़ी हो सकती है। अधिकारीवर्ग से अच्छी ट्यूनिंग आज रहने वाली है। 

धनु: आज सितारे आपके साथ हैं और किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन अचानक से प्राप्‍त होने से पूरे परिवार में हर्ष होगा। आप सभी की मेहनत सफल होगी। 

मकर: आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। वहीं दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। 

कुंभ: आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। दिन के उत्तरार्ध में धन वृद्धि होने से मन में हर्ष होगा। वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। 

मीन: आज ग्रहों की दशा बता रही है कि आज पूरा दिन दूसरों के काम के लिए दौड़ने भागने में निकलेगा। वहीं संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में आपको आज काफी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है। 

श्रीनिवास के समर्थन में आए राहुल गांधी, बोले- मारने वाले से बड़ा होता है बचाने वाला...

हिताची इंडिया नेशनल इनोवेशन चैलेंज 'APPATHON' में चमके केरल के स्टार्टअप

इस राज्य में मछुआरों को आर्थिक सहायता देगी सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -