आज अचानक ही इन राशिवालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, माता रानी है मेहरबान
आज अचानक ही इन राशिवालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, माता रानी है मेहरबान
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज नवरात्रि का दूसरा दिन है तो हम लेकर आए हैं आज का यानी 14 अप्रैल का राशिफल।

14 अप्रैल का राशिफल-

मेष राशि- आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। आपका दिन सामान्य रहेगा। आज दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कुछ खतरा है जो जल्द ही आने वाला है।

वृषभ राशि- आज किसी से विवाद बढ़ने वाला है। आपको कोई अज्ञात डर रहेगा जो आपकी कार्यक्षमता को  प्रभावित करेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है और हो सकता है कुछ दुखद खबर भी मिल जाए।

मिथुन- आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है और घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा। आज काफी प्रसन्न रहेंगे और मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज कारोबार में कामयाबी मिलेगी।

कर्क- आज आपका दिन खुशियों से भरा होने वाला है। आज आपके सभी काम बहुत अच्छे से पूरे होंगे और ऑफिस में भी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज अविवाहितों को रिश्ते की सूचना मिल सकती है और जो विवाहित हैं उनके ऊपर प्यार की बरसात होगी। आज आप अपने परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह - आज आपके कार्य में प्रगति होगी और नए काम से लाभ होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और रिश्तेदारों के साथ समय बिता पाएंगे। अजनबियों से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

कन्या - आज आपका दिन शुभ नहीं है। तनाव हो सकता है और दिनभर उलझन में रहेंगे। आज सेहत बिगड़ सकती है और अनजान लोगों से बात न करें। कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अचानक ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

तुला - आज इन राशियों के जातकों को बड़ा लाभ होगा। किसी रिश्तेदार से विवाद दूर होने की संभावना है। दिनभर खुश रहेंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे।
 
वृश्चिक - आज परिवार के किसी सदस्य की मदद कर पाएंगे और अपने शत्रुओं से आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। सेहत में भी दुर्बलता का अहसास होगा। 

धनु - आज विवाहितों के बीच कुछ उलझन हो सकती है और रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। आज आपका काम अच्छा चलेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदरी रहेगी।

मकर - आज का दिन आपके बेहद अच्छा साबित हो सकता है सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वभाव की सभी सराहना करेंगे। आज नए काम से फायदा होगा और कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। मित्र से मुलाकात होगी।

कुंभ - आज काम के दबाव से सेहत बिगड़ सकती है। अपनों से सतर्क रहें क्योंकि अपने ही आपके विरोधी हैं जो सक्रिय हैं। आज परिवार से जुड़े कार्यों के लिए संबंधियों से मिलने जाना पड़ सकता है। आजअनजान लोगों से सावधान रहें, पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

मीन - आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा और आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से आपको अच्छा खासा लाभ होगा और सेहत का ध्यान रखें। बाहरी खानपान से बचें।

पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आए रवीना टंडन और अक्षय खन्ना, इस सीरीज में हुए एंट्री

बंदी संजय ने जना रेड्डी को लेकर कही ये बड़ी बात

तेलंगाना को मिली 4।64 लाख कोरोना वैक्सीन की खुराक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -