आज इन राशिवालों के लिए प्यारभरा रहने वाला है दिन, साथी से मिलेगा अथाह प्रेम
आज इन राशिवालों के लिए प्यारभरा रहने वाला है दिन, साथी से मिलेगा अथाह प्रेम
Share:

आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत में राशिफल देखते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 13 फरवरी का राशिफल।

13 फरवरी का राशिफल- 

मेष: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा और आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज कामकाज में आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं और किसी खास काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं और घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। 


वृष: आज का दिन आप के लिए लाभदायक साबित होगा और आप का आत्मविश्वास उच्चस्तर पर रहेगा। आज काम में तरक्की के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। आज ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है। आज प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे और जीवन साथी से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी।

मिथुन: आज का दिन फलदायक रहेगा। आज पुराने रुके हुए काम बनेंगे और आज बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। आज सीखने-सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं और परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। 

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा और पारिवारिक कार्यों में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज नौकरीरत व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। आज दोस्तों के साथ निजी परेशानी शेयर न करें। कुछ लोगों के गलत बयानों से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। प्रेमिका को प्रभावित कर सकते हैं।
 

सिंह: आज आप को नयी ऊर्जा तथा आशावाद का एहसास होगा। आज अच्छा धन लाभ होगा और एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आज आप को किसी करीबी से अप्रत्याशित उपहार प्राप्त हो सकता है। आज सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। 

कन्या: आज आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे और नौकरी या बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूरा सफलता मिलेगी। आज व्यापार में आपको अचानक धनलाभ होगा और ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा । आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपकी मदद करेगा।

तुला: आज का दिन शुभ रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प मिलेगी। आज व्यापार में मुनाफा होगा। आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आज सेहत दुरुस्त रहेगा और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। 

वृश्चिक: आज का दिन भागदौड़ से भरपूर रहेगा। आज कारोबार के मामले में दिन शुभ रहेगा और आय के नए जरिए बनेंगे। आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे और यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। छोटी-मोटी बाधाओं से हताश होने की जरूरत नहीं है। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।

धनु: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा और ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। आज कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज यात्रा और खरीदारी के योग हैं। आज आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर: आज का दिन उत्तम रहेगा। आज मौके का सही इस्तेमाल करेंगे तो कारोबारी जीवन भविष्य में ज्यादा लाभ देगा। आज विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधी मामलों का ध्यान रखें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा और भाग्य आपके पक्ष में नहीं है। लेकिन ईमानदारी से काम करने से आपकी तरक्की होगी। आज प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा वक्त बिताएंगे। आज पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है। छोटी यात्रा के लिए जाने के लिए आज का दिन ठीक है।

मीन: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आज नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर हो सकता है।

आज इन 4 राशिवालों के जीवन में होगा भरपूर रोमांस, बरसेगा प्यार ही प्यार

आज प्रॉमिस डे इस एक राशि के लिए है खराब, बढ़ने वाला है खर्च

कुछ इस तरह होगा आपका दिन, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -