नवरात्र के पहले दिन आपकी राशि में लिखा है कुछ बहुत ख़ास, जरूर पढ़े राशिफल
नवरात्र के पहले दिन आपकी राशि में लिखा है कुछ बहुत ख़ास, जरूर पढ़े राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 13 अप्रैल का राशिफल। जैसाकि आप जानते ही हैं आज से चैत्र नवरात्रि का आरम्भ हो रहा है ऐसे में आज राशिफल बहुत खास है। आइए जानते हैं।

13 अप्रैल का राशिफल-

मेष राशि - आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज नवरात्र के पहले दिन कोई सुखद परिणाम आने वाला है। हो सकता है कोई शुभ समाचार मिल जाए।

वृषभ राशि - आज का दिन नई सौगात लेकर आया है नवरात्र के पहले दिन आपके सारे काम बन जाएंगे। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।


मिथुन राशि - आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। नवरात्र के पहले दिन आपके लिए लाभ ही लाभ है। आज काम में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। नए अवसर प्राप्त होगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

कर्क राशि - आज आपका दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है। नवरात्र का पहला दिन आपके लिए लाभ नहीं लाया है लेकिन हाँ, किसी ऐसे लाभ की सम्भावनाएं बन रही हैं जिसका आपको सालों से इंतज़ार था। आज मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पदोन्नति की काफी संभावना है। 

सिंह राशि - आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नवरात्र का पहला दिन आपको कोई शुभ समाचार दिलवाने वाला है। ध्यान रहे आज जितना हो सके आगे बढ़ते रहना है। आप अपने आत्म विश्वास का आनंद लें और संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा।

कन्या राशि - आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। माता रानी ने आपके लिए बहुत खास सोचा है। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। 

तुला राशि - आज आपका दिन अच्छा नहीं है, लगता है माता रानी आपसे नाराज हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला आपको करना पड़ेगा। खर्चों पर काबू पायें। हर कोई आपसे घृणा कर सकता है किसी को बोलने का मौका ना दें वरना मुसीबत आ सकती है।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। नवरात्र का पहला दिन आपके लिए शुभ ही शुभ समय लाया है। आज बस थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़े-बड़े काम चुटकियों में हो जाएंगे।

धनु राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। नवरात्र का पहला दिन आपके लिए लाभकारी है। आज आपको कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति मिल सकती है। इसके अलावा काम में सलाह-सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि - आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। माता रानी आपसे खुश हैं। आज आपको छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। दिन अच्छा रहने वाला है। सब कुछ बेहतरीन हो सकता है।

कुंभ राशि - आज आपके लिए आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। माता रानी ने आपके लिए बहुत अच्छा सोचा है बस थोड़ा इंतज़ार करें। आज कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। कामकाज में नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। किसी को उधार देने से बचें।

मीन राशि - आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। माता रानी को खुश करें उनकी पूजा करें तभी आर्थिक स्थिति ठीक होगी वरना गिरावट हो सकती है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी लेकिन वह अपने फायदे के लिए आपसे मिलेगा। आपका जीवनसाथी साथ है वह आपको अच्छी राय देगा। काम के प्रति आपको ध्यान देने की जरूरत है।

नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव राव, कोरोना से थे पीड़ित

हैदराबाद में गर्मी ने बढ़ाई आफत, 33 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

विद्युत जामवाल के पोस्ट पर सिद्धार्थ शुक्ला ने निकाली गलती, अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -